Advertisement

Kriti Sanon पर लगा ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म को प्रमोट करने का इल्जाम, एक्ट्रेस ने लिया लीगल एक्शन

Kriti Sanon ने फेक न्यूज फैलाने वालों की क्लास लगाई है और उन लोगों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात भी सामने आई है. जानें आखिर क्या है पूरा मामला.

Latest News
Kriti Sanon पर लगा ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म को प्रमोट करने का इल्जाम, एक्ट्रेस ने लिया लीगल एक्शन

Kriti Sanon 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कृति सेनन (Kriti Sanon) के लिए ये साल काफी खास रहा. एक्ट्रेस को फिल्म मिमी के लिए नेशनल अवॉर्ड (Kriti Sanon National Award film Mimi) से नवाजा गया. इस अवॉर्ड को लेकर एक्ट्रेस सातवें आसमान पर थीं. हालांकि इसी बीच एक्ट्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. वो शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan 8) को लेकर विवाद में फंस गई हैं. ऐसी खबरें आ रही हैं कि वो कॉफी विद करण 8 पर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का समर्थन कर रही हैं. इसपर कृति ने चुप्पी तोड़ी है और फेक खबरों का खंडन करते हुए एक बयान जारी किया है.

कृति सेनन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सार्वजनिक रूप से इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा 'कॉफी विद करण में मेरे द्वारा कुछ ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म को प्रमोट करने के बारे में झूठी खबरें देने वाले कई आर्टिकल आए हैं. ये सब पूरी तरह से फर्जी और झूठे हैं और बेईमानी और गलत इरादे से पब्लिश किए गए हैं.'

kriti sanon

ये भी पढ़ें: Ganapath ही नहीं Kriti Sanon की ये फिल्में हो चुकी हैं फ्लॉप, 700 करोड़ के बजट वाली मूवी ने भी तोड़ी थी आस

एक्ट्रेस यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने आगे कहा 'ये आर्टिकल मानहानिकारक हैं और मुझे गलत तरीके से ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जोड़ रहे हैं. मैंने शो में कभी भी किसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के संबंध में बात नहीं की है. मैंने ऐसे झूठे लेखों और रिपोर्टों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है और कानूनी नोटिस जारी किया है. और मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि ऐसी झूठी, फर्जी और मानहानिकारक रिपोर्टों से सावधान रहें.'

ये भी पढ़ें: National Award मिलने के बाद Kriti Sanon पहुंची सिद्धिविनायक मंदिर,  परिवार संग किए गणपति बप्पा के दर्शन

करण का शो कॉफी विद करण हमेशा विवादों में रहता है. इसका सीजन 8 डिज्नी+हॉटस्टार पर टेलिकास्ट होता है. इस सीजन में कृति जाह्नवी कपूर के साथ आने वाली हैं. फिलहाल अब तक दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, सनी देओल, बॉबी देओल, सारा अली खान, अनन्या पांडे, करीना कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रानी मुखर्जी और काजोल इसमें नजर आ चुके हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement