बॉलीवुड
Kim Kardashian अपनी रिवीलिंग ड्रेसेस को लेकर आए दिन चर्चा में रहती हैं. वहीं, हाल ही में उन्होंने इतनी टाइट ड्रेस पहनी कि Oops Moment की शिकार हो गईं.
डीएनए हिंदी: रिएलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन (Kim Kardashian) अपनी बोल्डनेस को लेकर आए दिन सुर्खियां बटोरती दिखाई दे जाती हैं. बीत दिनों वो अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर चर्चाओं में रही थीं. किम हॉट और रिवीलिंग ड्रेस पहन कर आए दिन स्टाइल ट्रेंड सेट करती दिख जाती हैं. वहीं, हाल ही में किम स्टाइल दिखाने के चक्कर में कुछ ऐसा कर बैठीं कि ऊप्स मोमेंट (Oops Moment) की शिकार हो गईं. उन्होंने बेहद टाइट ड्रेस (Kim Kardashian Tight Dress) पहनी थी जिसका वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को देखकर लोग किम का जमकर मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं.
Kim Kardashian Oops Moment की हुईं शिकार
किम कार्दशियन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो सिल्वर रंग की ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं. ये ड्रेस साइट से स्ट्रिप है और बेहद स्किन टाइट है. इस ड्रेस के साथ उन्होंने अपने बालों को एक बन में बांधा हुआ है और इसके साथ सिल्वर रंग की हाई हील्स कैरी की हैं. इस लुक को और भी ग्लैमरस बनाने के लिए किम ने मैचिंग ज्वैलरी पहनी हुई है.
ये भी पढ़ें- Kim Kardashian ने पेट को टाइट करवाने के लिए झेला असहनीय दर्द, शेयर कीं Laser ट्रीटमेंट की तस्वीरें
कूद-कूद कर चढ़ीं सीढ़ियां
इस वीडियो में किम अपनी ड्रेस की वजह से हैरान-परेशान दिखाई दे रही हैं. ये ड्रेस इतनी टाइट है कि किम चल ही नहीं पा रही हैं. वो पैर आगे बढ़ा नहीं पा रही हैं और बेहद अजीब तरीके से चलती नजर आ रही हैं. हद तो तब हो जाती है जब किम को सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं. उनका पैर तो आगे नहीं बढ़ा लेकिन किम इसे चढ़ने का तरीका खोज निकालती हैं वो किसी चिड़िया की तरह कूद-कूद कर सीढ़िया चढ़ती दिखाई देती हैं. इसके बाद कार में बैठने के लिए भी उन्हें कूदना पड़ता है.
ये भी पढ़ें- Kim Kardashian जैसी दिखने के लिए इस लड़की ने कराई 40 सर्जरी, अब रो-रोकर कर मांग रहीं पुराना चेहरा
लोगों ने उड़ाया मजाक
किम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. वीडियो में किम की हालत देखकर कई लोग हैरान है तो कई लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं. किम को कई लोगों ने सलाह देते हुए आगे से इतनी टाइट ड्रेस नहीं पहनने की बात कही है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.