बॉलीवुड
Jubin Nautiyal Accident:जुबीन नौटियाल सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. एयरपोर्ट से सामने आई उनकी फोटोज ने फैंस को चिंता में डाल दिया है.
डीएनए हिंदी: Jubin Nautiyal Accident: जाने-माने सिंगर जुबीन नौटियाल को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उनके साथ एक हादसा हो गया था और उन्हें गहरी चोटें आ गई थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर फिसल कर सीढ़ियों से गिर पड़े थे, इसकी वजह से उनकी कोहनी और सिर में चोट आई है. जुबीन को फौरन मुंबई के एक अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर्स ने उनका इलाज किया और उनके सीधे हाथ को ऑपरेट किया. डॉक्टर्स ने उन्हें डिस्चार्ज तो कर दिया है लेकिन उन्हें कई हफ्तों तक अपने सीधे हाथ का ना इस्तेमाल करने की हिदायत भी दी है.
जुबीन नौटियाल ने खुद अभी इस मामले पर कोई स्टेटमेंट नहीं जारी किया है लेकिन स्पॉटबॉय की मानों तो उनके पब्लिसिस्ट ने बताया का सिंगर की कोहनी की हड्डी टूटी है और उनकी पसलियों में भी क्रैक आया है. इसके साथ ही उन्हें सिर में भी हल्की चोट लगी है.
ये भी पढ़ें- Jubin Nautiyal का शो हुआ कैंसिल! #ArrestJubinNautiyal विवाद बढ़ने के बाद सिंगर ने यूं किया था रिएक्ट

बता दें कि हाल ही में चोटिल जुबीन की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. जुबीन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, जहां वो उत्तराखंड स्थित अपने घर के लिए निकलते दिखाई दिए. इन तस्वीरों में जुबीन की हालत काफी खराब दिख रही है. उनके सीधे हाथ में स्लिंग सपोर्ट लगा हुआ है और वो काफी परेशान भी दिखाई दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Jubin Nautiyal की रूहानी आवाज का जादू ऐसा कि रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं गाने
जुबीन के एक्सिडेंट की खबर सामने आने के बाद फैंस चिंता में आ गए हैं और सभी उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ करते दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि जुबीन बीते दिनों ही रिलीज हुए अपने म्यूजिक वीडियो 'तू सामने आए' को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे. इस गाने को उन्होंने 'मानिके' फेम श्रीलंका की सिंगर योहानी के साथ मिलकर गाया था.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.