Advertisement

Kangana Ranaut की 'धमकी' पर Diljit Dosanjh ने तोड़ी चुप्पी? पोस्ट कर पंजाब को लेकर कही ये बात

Kangana Ranaut के विवादित पोस्ट के बाद Diljit Dosanjh ने भी एक नोट शेयर कर इशारों इशारों में एक्ट्रेस पर निशाना साधा है. आप भी देखें पोस्ट.

Kangana Ranaut की 'धमकी' पर Diljit Dosanjh ने तोड़ी चुप्पी? पोस्ट कर पंजाब को लेकर कही ये बात

Kangana Ranaut Diljit Dosanjh

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosajh) के बीच एक बार फिर विवाद छिड़ गया है. ये मामला तब शुरू हुआ जब हाल ही में कंगना ने 'खालिस्तान' (Khalistan) का जिक्र करते हुए दिलजीत पर हमला बोला. यो पोस्ट कंगना ने अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) और उनके सहयोगियों के खिलाफ चल रहे पुलिस अभियान के दौरान दिया है. इस मामले पर अब पंजाबी सिंगर ने खुलकर कोई रिएक्शन तो नहीं दिया है पर उनका एक पोस्ट इशारों इशारों में एक्ट्रेस के विवादित ट्वीट का जवाब माना जा रहा है. आपको आगे बताते हैं पूरा मामला. 

दरअसल कंगना रनौत के पोस्ट के बाद दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर पंजाबी भाषा में एक नोट लिखकर शेयर किया. इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिलजीत ने पंजाबी में लिखा, 'मेरा पंजाब फलता फूलता रहे.' इस स्टेटमेंट में पंजाबी सिंगर ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी जोड़ा है. वैसे तो उन्होंने अभी तक कंगना के पोस्ट पर सीधे तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है पर उनका ये नोट देख कहा जा सकता है कि ये एक्ट्रेस को जवाब है.

kangana ranaut

ये भी पढ़ें: Diljit Dosanjh को गिरफ्तारी की धमकी? Kangana Ranaut ने Khalistan वाले पोस्ट में कह डाली ये बड़ी बात

कंगना ने दिलजीत को लेकर किए विवादित पोस्ट 

कंगना रनौत ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट शेयर किए.  एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'दिलजीत दोसांझ जी पुल्स आ गई, पुल्स'. इस पोस्ट में 'खालिस्तान' लिखकर उसे काटा गया है. इसके बाद उन्होंने दूसरे पोस्ट में लिखा- 'वो सभी लोग जिन्होंने खालिस्तान को सपोर्ट किया, याद रखें कि अगला नंबर तुम्हारा है. पुल्स (पुलिस) आ चुकी है, ये वो वक्त नहीं है, जब कोई भी कुछ भी करता था, देश के साथ गद्दारी या टुकड़े करने की कोशिश अब महंगी पड़ेगी'.

एक्ट्रेस यहीं नहीं रुकीं. कंगना ने ट्वीट कर लिखा, 'पहले तो ये दिलजीत बड़ी धमकियां देता था, इसके खालिस्तानी सपोर्टर कंगना को धमकी देते थे. अब एक हफ्ते से कहां छुप बैठे हैं सब? किस के दम पर उछल रहे थे और अब किसके डर से दुबक गए हैं. जरा बताइए.'

ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut: 'घर में घुसे तो गोली मार दी जाएगी', कंगना रनौत ने अब किसे दी खुली धमकी?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement