Advertisement

प्रेग्नेंट हैं Deepika Padukone? इन तस्वीरों के बाद फैली Ranveer Singh के जल्द पापा बनने की अफवाह

Deepika Padukone Pregnancy: दीपिका पादुकोण का प्रेग्नेंसी को लेकर एक फिर से अफवाहें तेज हो गई हैं. रिपोर्ट्स में उनकी प्रेग्नेंसी के महीने तक की डिटेल्स सामने आ गई है.

Latest News
प्रेग्नेंट हैं Deepika Padukone? इन तस्वीरों के बाद फैली Ranveer Singh के जल्द पापा बनने की अफवाह

Deepika Padukone Ranveer Singh 

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हाल ही में BAFTA सेरेमनी में बतौर प्रेजेंटर पहुंची थीं. इस दौरान उनका साड़ी वाला लुक खूब वायरल हुआ. वहीं, दीपिका के इस साड़ी लुक को प्रेग्नेंसी (Deepika Padukone Pregnancy) की अफवाहों से जोड़ा जा रहा है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाए जा रहे हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पेरेंट्स बनने वाले हैं. यही नहीं इसका भी दावा किया जा रहा है कि दीपिका की प्रेग्नेंसी को कितने महीने हो चुके हैं. हालांकि, ये खबरें कितनी सच्ची हैं, या झूठी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

दरअसल, दीपिका पादुकोण हाल ही में BAFTA सेरेमनी के दौरान ऑफ व्हाइट शिमरी साड़ी पहनकर पहुंची थीं. इस दौरान उन्हें देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी को छुपाने के लिए साड़ी पहने नजर आईं. हालांकि, इन अफवाहों पर अभी तक दीपिका और रणवीर की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है. इसके अलावा मैगजीन द वीक के मुताबिक दीपवीर के एक करीबी सूत्र ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरों को कंफर्म किया है. इस मैगजीन में बताया गया है कि दीपिका की प्रेग्नेंसी को 4 महीने हो चुके हैं औ वो सेकेंड ट्रायमेस्टर में हैं. यहां देखें बाफ्टा में दीपिका पादुकोण का लुक-

ये भी पढ़ें- Bafta 2024 में Deepika ने गोल्डन साड़ी पहन लूटी महफिल, पीकू का लुक देख फैंस बोले- ड्रीम गर्ल

अब देखना होगा कि दीपिका और रणवीर इन सभी अफवाहों पर क्या रिएक्शन देते हैं. इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका पादुकोण ने फैमिली प्लानिंग को लेकर खुलकर बात की थी. एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें और रणवीर को बच्चे बहुत पसंद हैं और वो साथ मिलकर उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब वो अपना परिवार शुरू करेंगे. वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' कुछ समय पहले ही रिलीज हुई है और अब वो अपनी अगली फिल्म 'सिंघम अगेन' की तैयारी कर रही हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement