Advertisement

Anushka Sharma की प्रेग्नेंसी की खबरें सच्ची हैं या फेक, एक्ट्रेस का वीडियो देख फैंस ने यूं लगाया अंदाजा

Anushka Sharma फिर से प्रेग्नेंट हैं, इस तरह की खबरें काफी दिनों से चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने अभी तक कुछ नहीं कहा है पर उनके लेटेस्ट वीडियो में फैंस को उनका बेबी बंप नजर आ गया है.

Latest News
Anushka Sharma की प्रेग्नेंसी की खबरें सच्ची हैं या फेक, एक्ट्रेस का वीडियो देख फैंस ने यूं लगाया अंदाजा

Virat Kohli, Anushka Sharma: विराट कोहली, अनुष्का शर्मा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं. बीते कई दिनों से ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिसके मुताबिक विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का दूसरी बार माता पिता बनने वाले हैं. हालांकि दोनों ने अभी तक इन खबरों की पुष्टि नहीं की है पर हाल ही में एक्ट्रेस भारत और पाकिस्तान के मैच में शामिल होने पहुंची जहां से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा जिसे देख फैंस को इस बात का यकीन हो गया है. इस वीडियो में अनुष्का के बेबी बंप को दिखने का दावा किया जा रहा है.

अनुष्का शर्मा एक नए वीडियो में विराट कोहली के साथ अपना बेबी बंप छिपाती नजर आई हैं जिससे उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहों की पुष्टि कर दी है. हाल ही में एक्ट्रेस अहमदाबाद में भारत और पाकिस्तान मैच को देखने पहुंची थीं. मैच के दौरान कैमरामैन ने कई बार एक्ट्रेस को दिखाया, लेकिन अनुष्का अपने बेबी बंप को छुपाती नजर आईं. इसके बाद एक और वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें अनुष्का के बेबी बंप की झलक दिखाई गई है. 

एक वीडियो में अनुष्का अपने बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो उस होटल में लिया गया था जिसमें टीम इंडिया रुकी हुई थी. लॉबी से गुजरते समय विराट को अनुष्का का हाथ पकड़े देखा गया था. अनुष्का ओवरसाइज्ड व्हाइट ड्रेस पहने नजर आईं. एक क्रिकेटर की पत्नी के साथ बातचीत के दौरान, अनुष्का का बेबी बंप स्पष्ट रूप से दिखाई दिया.

ये भी पढ़ें: Ind Vs Pak मैच में Anushka Sharma के पर्सनल फोटोग्राफर बने सिंगर Arijit Singh, एक्ट्रेस ने जमकर दिए पोज, देखें वीडियो

इसी मैच के दौरान सोशल मीडिया पर एक और वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें अनुष्का शर्मा और अरिजीत सिंह नजर आ रहे हैं. दोनों ही थोड़ी दूरी पर अलग-अलग सीट्स पर बैठकर मैच देख रहे हैं. इसी बीच दोनों ही कलाकार एक दूसरे से इशारों में बात करते हुए दिख रहे हैं. अरिजीत सिंह इस दौरान अनुष्का शर्मा को फोटो के लिए पोज करने को कह रहे हैं, जिसके बाद एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत अंदाज में पोज करते हुए नजर आ रही हैं और अरिजीत उनकी तस्वीर क्लिक कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: दूसरे बच्चे के बाद फिल्में छोड़ देंगी Anushka Sharma? पुराने वीडियो में खुद कही थी ये शॉकिंग बात

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement