Advertisement

WTC Final: जिससे थी कांटे की टक्कर उसी 'दुश्मन' के हाथों आउट होकर पवेलियन लौटे Virat Kohli, देखें वीडियो

WTC Final के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तुलना स्टीव स्मिथ से की जा रही थी, जिन्होंने पहली पारी में 121 रन की पारी खेली.

WTC Final: जिससे थी कांटे की टक्कर उसी 'दुश्मन' के हाथों आउट होकर पवेलियन लौटे Virat Kohli, देखें वीडियो

wtc final ind vs aus virat kohli got catch out behind wicket to steve smith mitchell starc 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे दिन दो तस्वीरें सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं. पहली स्टीव स्मिथ के टेस्ट करियर का 31वां शतक और दूसरा विराट कोहली का मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट होना. विराट कोहली तब आउट हुए जब पूरा देश उनसे उम्मीदें लगाए बैठा था. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के शुरू होने से पहले विराट कोहली और स्टीव स्मिथ की काफी तुलना की गई थी. यहां तक की आंकड़े काफी समान भी थे लेकिन द ओवल में स्मिथ का रिकॉर्ड कोहली पर काफी भारी नजर आ रहा था. कोहली ने यहां खेली गई 6 पारियों में एक बार भी अर्धशतक तक नहीं जामाया है तो स्मिथ 7 पारियों में से 3 शतक जड़ चुके हैं. यहीं नहीं वह भारत के खिलाफ 9वां शतक जड़ने में कामयाब रहे. दूसरी ओवर विराट कोहली उसी स्मिथ को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए, जिनसे उनका कम्पटिशन चल रहा था. स्टीव स्मिथ ने फाइनल में जहां 121 रन की पारी खेली तो कोलहली सिर्फ 14 रन बना सके. 

ये भी पढ़ें: Shikhar Dhawan के लिए बड़ी खुशखबरी, 3 साल बाद अपने 9 साल के बेटे से मिलेंगे गब्बर  

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाने के बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर पांच विकेट पर 151 रन करके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले दिन के स्कोर में 142 रन और जोड़े. मोहम्मद सिराज भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 108 रन देकर चार विकेट चटकाए. शार्दुल ठाकुर ने 83 रन देकर दो विकेट लिए तो मोहम्मद शमी ने 122 रन देकर दो विकेट हासिल किए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने 174 गेंद में 163 जबकि स्मिथ ने 268 गेंद में 121 रन की पारी खेली. स्मिथ ने 31वां टेस्ट शतक जड़ा. भारत ने इसके जवाब में 71 रन तक ही चार विकेट गंवा दिए थे. जिसमें विराट कोहली रोहित शर्मा, शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा का विकेट शामिल था. लेकिन अजिंक्य रहाणे और रविंद्र जडेजा ने पांचवें विकेट के लिए 71 रन जोड़कर विकेटों पर पतझड़ पर विराम लगाया. 

जडेजा हालांकि दिन के खेल के अंतिम लम्हों में ऑफ स्पिनर नाथन लायन का शिकार बने. दिन का खेल खत्म होने पर श्रीकर भरत पांच रन बनाकर रहाणे का साथ निभा रहे थे. भारत अब भी ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के स्कोर से 318 रन से पीछे है. टीम को फॉलोआन से बचने के लिए अब भी 119 रन की जरूरत है. ऑस्ट्रेलिया के विशाल स्कोर के जवाब में भारत की शुरुआत खराब रही. भारत ने चाय से पहले 10 ओवर में कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के विकेट गंवाकर 37 रन बनाए. रोहित को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने आउट किया जबकि गिल स्कॉट बोलैंड की अंदर आती गेंद को छोड़ने के प्रयास में बोल्ड हुए. चाय के बाद भारत को चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली से काफी उम्मीदें थी लेकिन इन दोनों ने निराश किया. दोनों 14-14 रन बनाकर आउट हुए. पुजारा भी गिल की तरह कैमरून ग्रीन की अंदर आती गेंद को छोड़ने के प्रयास में बोल्ड हुए.

ये भी पढ़ें: गेंद आई और गई बस देखते रह गए Shubman Gill, मायूस चेहरे के साथ लौटे पवेलियन

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement