Advertisement

Asia Cup 2023 की मेजबानी पर पेच फंसा रहा पाकिस्तान, ACC बैठक में नए पंगे की तैयारी

Asia Cup 2023: एशिया कप का आयोजन हाईब्रिड मॉडल पर हो रहा है और पाकिस्तान अब तक इसे पचा नहीं पाया है. मेजबानी को लेकर पीसीबी ने नया पेच फंसाने की तैयारी शुरू कर दी है और जल्द इसे लेकर एक पीसीबी के अधिकारी जय शाह और एसीसी से मुलाकात कर सकते हैं.

Asia Cup 2023 की मेजबानी पर पेच फंसा रहा पाकिस्तान, ACC बैठक में नए पंगे की तैयारी

Asia Cup 2023 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के होस्ट होने के बाद भी पाकिस्तान की अब तक एक नहीं चली है. भारत की मांग के मुताबिक टूर्नामेंट का आयोजन अब हाईब्रिड मॉडल पर होगा. भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी और भारत के सभी मुकाबले श्रीलंका में आयोजित होंगे. इसके बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और पीसीबी ने एशिया कप के ज्यादा मैचों की मेजबानी मांगने का मन बनाया है. बताया जा रहा है कि एशियन क्रिकेट काउंसिल के साथ होने वाली बैठक में पीसीबी की ओर से इसकी औपचारिक मांग की जाएगी. पाकिस्तान ने अब तक वर्ल्ड कप 2023 में खेलने के लिए अपनी टीम भेजने की भी औपचारिक तौर पर  स्वीकृति नहीं दी है.

ज्यादा मैचों की मेजबानी चाहता है पाकिस्तान 
एशिया कप का आयोजन 31 अगस्त से 17 सितंबर तक होना है. इस टूर्नामेंट की मेजबानी इस बार पाकिस्तान के पास थी लेकिन बीसीसीआई की आपत्ति के बाद अब यह हाईब्रिड मो़ड में हो रहा है. ऐसे में पाकिस्तान को सिर्फ 4 मैचों की मेजबानी का मौका मिला है जबकि 9 मैच श्रीलंका में आयोजित किए जाएंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इससे नाखुश है और ज्यादा मैचों की मेजबानी चाहता है. इस मुद्दे को एसीसी बैठक में उठाने के लिए बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है.

यह भी पढ़ें: SL Vs Pak: शाहीन अफरीदी ने छुआ यह मुकाम, वसीम अकरम के खास क्लब में हुए शामिल 

भारत और पाकिस्तान का सामना अगर लीग मैच के बाद और फाइनल में होता है, तो भी इन मुकाबलों का आयोजन श्रीलंका में ही होगा. मेजबानी को लेकर लाख हाथ-पैर चलाने के बाद भी पाकिस्तान की एक नहीं चली है. कुछ दिन पहले ही डरबन में बीसीसीआई सचिव जय शाह की पीसीबी अधिकारियों से  मुलाकात हुई थी और उसमें भी स्पष्ट तय हुआ था कि मैचों का आयोजन हाईब्रिड मॉडल में ही होगा. हालांकि उस बैठक में पीसीबी चीफ ने भी इस पर सहमति दी थी.

यह भी पढ़ें: पुजारा, सूर्या, सरफराज का फ्लॉप शो, साउथ जोन बनी Duleep Trophy 2023 की चैंपियन 

पाकिस्तान मुल्तान में चाहता है मैचों का आयोजन 
मैचों के आयोजन को लेकर भी पीसीबी मांग कर सकता है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मैचों का आयोजन मुल्तान स्टेडियम में कराना चाहता है क्योंकि वहां का स्टेडियम छोटा है. ऐसे में मैच देखने के लिए स्टेडियम की सारी टिकटें बिक जाने का अनुमान है. भारत और पाकिस्तान के बीच लीग स्टेड पर पहला मुकाबला श्रीलंका के दांबुला में खेला जा सकता है. दोनों टीमें सुपर-4 में पहुंचने की भी दावेदार हैं. दोनों ही देशों के फैंस फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच देखना चाहते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement