Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Asia Cup 2022 Points Table: इन दो टीमों ने फाइनल में बनाई जगह? देखें सुपर 4 की लेटेस्ट अंक तालिका

Asia Cup 2022 Points Table: एशिया कप अंक तालिका में अब भारत किस स्थान पर है और बाकी टीमों की क्या स्थिति है, जानने के लिए देखें लेटेस्ट अंक तालिका

article-main

Asia Cup 2022 Points Table

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएनए हिंदी: Asia Cup 2022 के सुपर 4 में चार टीमें पहुंच चुकी हैं. ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने अगले दौर में जगह बनाई है तो अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीमें ग्रुप बी से दूसरे दौर में पहुंची हैं. भारत ने अपले ग्रुप के दोनों मुकाबले जीते तो अफगानिस्तान ने बांग्लादेश और श्रीलंका को मात दी. अब एशिया की चार शीर्ष टीमें सुपर 4 में पहुंच चुकी हैं और सभी एक दूसरे से एक-एक मुकाबले खेलेंगी. टॉप की दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी, जो 11 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. 

Asia Cup 2022 के ग्रुप्स की अंक तालिका
  Group A मैच अंक Group B मैच अंक
1. भारत Q 2 4 अफगानिस्तान Q 2 4
2. पाकिस्तान Q 2 2 श्रीलंका Q 2 2
3. हांगकांग 2 0 बांग्लादेश 2 0

Asia Cup 2022 के सुपर 4 का कार्यक्रम

  • 3 सितंबर, शनिवार: अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका (श्रीलंका 4 विकेट से जीता)
  • 4 सितंबर, रविवार: भारत बनाम पाकिस्तान (पाकिस्तान 5 विकेट से जीता)
  • 6 सितंबर, मंगलवार: भारत बनाम श्रीलंका (श्रीलंका 6 विकेट से जीता)
  • 7 सितंबर, बुधवार: पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान (पाकिस्तान 1 विकेट से जीता)
  • 8 सितंबर, गुरुवार: भारत बनाम अफगानिस्तान (101 रन से जीता भारत)
  • 9 सितंबर, शुक्रवार: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
  • 11 सितंबर, रविवार: अभी टीमें तय नहीं हुई हैं
Asia Cup 2022: सुपर 4 की अंक तालिका
टीम मैच जीत हार अंक
1. श्रीलंका Q 2 2 0 4
2. पाकिस्तान Q 2 2 0 4
3. भारत 3 1 2 2
4. अफगानिस्तान 3 0 2 0

एशिया कप की सबसे सफल टीम भारत है, जिसने 7 बार खिताब जीता है और पिछले दोनों खिलाब भी भारत के नाम रहे हैं. श्रीलंका की टीम 5 बार खिताब जीतने में सफल रही है जबकि पाकिस्तान ने 2 बार एशिया कप का ताज हासिल किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement