Advertisement

Vastu Tips: मुख्य द्वार पर इन उपायों से होगी सुख-समृद्धि की प्राप्ति, घर में हमेशा बना रहेगा मां लक्ष्मी का वास

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में सकारात्मकता के लिए घर के मेन गेट पर कई चीजों को रखने के बारे में बताया गया है.

Latest News
Vastu Tips: मुख्य द्वार पर इन उपायों से होगी सुख-समृद्धि की प्राप्ति, घर में हमेशा बना रहेगा मां लक्ष्मी का वास

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश मुख्य द्वार से होता है. ऐसे में घर के अंदर सकारात्मकता का माहौल बनाएं रखने के लिए मुख्य द्वार पर कई उपाय (Upay For Maa Laxmi) कर सकते हैं. वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में सकारात्मकता के लिए घर के मेन गेट पर कई चीजों को रखने के बारे में बताया गया है. यह उपाय (Vastu Upay) नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं. यह ज्योतिष उपाय (Vastu Upay) घर में सुख-समृद्धि भी लाते हैं. तो चलिए मुख्य द्वार पर सुख-समृद्धि के लिए करने वाले उपायों (Vastu Upay) के बारे में जानते हैं.

हल्दी की गांठ
घर के मुख्य द्वार पर पीले रंग के कपड़े में हल्दी की गांठ बांधने से सुख-समृद्धि और धन-संपदा की प्राप्ति होती है. हल्दी की गांठ को घर में अंदर की ओर टांगना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है.

मुख्य द्वार पर रखें हल्दी का पौधा
घर के मुख्य द्वार पर हल्दी का पौधा रखना भी शुभ माना जाता है. इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है. यह धन लाभ के साथ ही परिवार के सदस्यों में प्रेम बनाए रखता है.

यह भी पढ़ें - सपने में इन 5 चीजों के नजर आने से मिलते हैं मां लक्ष्मी की कृपा के संकेत, चमक जाती है व्यक्ति की किस्मत

मां लक्ष्मी के चरण चिन्ह
घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के चरण चिन्ह की तस्वीर लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

शुभ-लाभ चिन्ह
घर के मुख्य द्वार के दाएं शुभ लाभ का चिन्ह लगाना या इसे कुमकुम से अंकित करना भी शुभ माना जाता है. यह नकारात्मकता को दूर कर घर परिवार में खुशहाली लेकर आता है.

हल्दी से कें ये उपाय
मुख्य द्वार पर हल्दी से ॐ और स्वस्तिक का चिन्ह बनाना भी शुभ होता है. आप हल्दी के पानी से घर के मुख्य द्वार की धुलाई भी कर सकते हैं. घर के मुख्य द्वार को साफ रखने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement