Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

High Cholesterol Foods: नसों में गंदा कोलेस्ट्राॅल भर देती हैं ये 5 चीजें, हार्ट मरीज तुरंत बना लें दूरी

High Cholesterol Foods: आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन सर्दियों में करने शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल भर जाता है. यहां जानिए कौन-कौन से हैं वो फूड्स

High Cholesterol Foods: नसों में गंदा कोलेस्ट्राॅल भर देती हैं ये 5 चीजें, हार्ट मरीज तुरंत बना लें दूरी

नसों में गंदा कोलेस्ट्राॅल भर देती हैं ये 5 चीजें, हार्ट मरीज तुरंत बना लें दूरी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  आजकल की खराब लाइफस्टाइल और गड़बड़ खानपान के कारण लोगों को बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, बता दें कि शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण हार्ट अटैक और बीपी का खतरा बढ़ जाता है. दरअसल कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol Foods) वैक्स जैसा पदार्थ है, जो शरीर में पाया जाता है. लेकिन शरीर में  जब इसकी मात्रा ज़्याद बढ़ जाती है तो शरीर बीमारियों का घर बना जाता है. जिससे निजात पाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में आपका कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में (Cholesterol Remedy) होना बेहद ज़रूरी है. इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपने खानपान पर खास ध्यान दें. आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन सर्दियों में करने शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल भर जाता है. आइए जानते हैं इसके बारे में...

हार्ट के मरीज सर्दियों में भूलकर भी न खाएं ये चीजें

मीट का सेवन

बता दें कि मीट में सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और सर्दियों में इसका सेवन करने से आपको काफी समस्या हो सकती है. क्योंकि खाने में ज़्यादा फैट होने से ब्लड वेसेल्स ब्लॉक हो सकती हैं और इसकी वजह से  हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है.  ऐसे में दिल के मरीजों को सर्दियों में मीट का सेवन करने से बचना चाहिए. 

यह भी पढ़ें-  लिवर फेलियर के पीछे हैं ये 5 बड़ी वजहें, समय पर न हो इलाज तो जा सकती है जान

मीठी चीजें 

इसके अलावा ठंड के मौसम में मीठी चीजें खाने का ज्यादा मन करता है. लेकिन इनमें कुछ चीजें ऐसी हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम करती हैं और इसलिए आपको इनका सेवन नहीं करना चाहिए. बता दें कि चाय-कॉफी, आइसक्रीम और पेस्ट्री का सेवन कम से कम करना चाहिए. इनके सेवन से शरीर में ट्राइग्लिसराइज का लेवल बढ़ने से खतरा रहता है.

बाहर की चीजें 

आपको सर्दियों में फास्ट फूड या सड़कों पर बिकने वाले फास्ट फूड के सेवन करने से भी बचना चाहिए. दरअसल इनमें तेल और मसाले का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है और ये शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम करते हैं. इन्हें खाने से आपकी डायबिटीज भी बढ़ती है.  

यह भी पढ़ें- जोड़ों में दर्द ही नहीं, शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

तली-भुनी चीजें

इसके अलावा सर्दियों में आपको ब्रेड पकौड़ा, समोसा जैसी तली -भुनी चीजें नहीं खानी चाहिए. दरअसल ये सभी चीजें बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम करती हैं और इससे तबियत बिगड़ सकती है और आप अस्पताल पहुंच सकते हैं. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News
 पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement