Advertisement

धूप और पसीने ने कर दिया है चेहरे का बुरा हाल, इन घरेलू Face Pack से बरकरार रहेगी खूबसूरती

Skin Care: गर्मियों में चेहरे की त्वचा की देखभाल के लिए आप इन घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन्हें लगाने से स्किन अच्छी रहती है.

Latest News
धूप और पसीने ने कर दिया है चेहरे का बुरा हाल, इन घरेलू Face Pack से बरकरार रहेगी खूबसूरती

Summer Skin Care

Add DNA as a Preferred Source

Summer Skin Care: गर्मियों में पसीना और धूप चेहरे का बुरा हाल कर देती है. धूप के कारण चेहरा काला पड़ जाता है. ऐसे में गर्मियों में स्किन की एक्स्ट्रा केयर (Summer Skin Remedies) की जरूरत होती है. इसके लिए आप घर पर बनाए स्किन केयर फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप बेसन से फेस पैक (Besan Face Packs) तैयार कर सकते हैं. इसे लगाने से धूप से स्किन का बचाव होता है, दाग-धब्बे कम होते हैं और चेहरे पर ग्लो भी आता है.

बेसन से बना फेस पैक
बेसन और गुलाब जल

स्किन को अच्छे से क्लिन करने के लिए आप बेसन में गुलाब जल मिक्स करके फेस पैक लगा सकते हैं. यह स्किन को अच्छे से क्लेंजिंग करता है. बेसन का फेस पैक बनाने के लिए बेसन में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं. इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद मुंह धो लें.


फल खाने में नखरे दिखाते हैं बच्चे तो उन्हें खिलाएं हेल्दी फ्रूट सैंडविच, ऐसे करें तैयार


बेसन और एलोवेरा जेल
गर्मी में स्किन केयर और डीप क्लेंजिंग के लिए बेसन में एलोवेरा जेल मिक्स करके फेस पैक लगा सकते हैं. इसके लिए 2 चम्मच बेसन और 2 चम्मच एलोवेरा जेल को मिक्स करें. इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर लगाएं और आधा घंटा बाद चेहरे को धो लें.

बेसन और दही
दही ठंडा होता है. गर्मियों में बेसन के साथ मिक्स करके आप इसका स्किन केयर के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इस फेस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन और थोड़ा सा दही मिलाएं. दोनों को मिक्स करके आधा घंटे के लिए चेहरे पर लगाएं. इससे चेहरे पर ग्लो आएगा.

बेसन और शहद
एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन और बराबर मात्रा में शहद को मिक्स कर लें. इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरे को धो लें. इससे चेहरे की गंदगी साफ होती है. गर्मियों में आप इन्हें चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं.

Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है.. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement