भारत
Greater Noida Extension Fire: ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी-2 की एक बिल्डिंग में भीषण आग लगी है. कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर हैं.
Greater Noida Extension Fire: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के गौर सिटी (Gaur City) की एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग (Fire) लगी है. आग गौर सिटी-2 के एवेन्यु 16 (Avenue 16) में लगी है. इस बिल्डिंग में सैकड़ों परिवार रहते हैं.
बिल्डिंग से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती नजर आ रही हैं. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है. पुलिस और प्रशासन के लोग भी मौके पर मौजूद हैं.
बिल्डिंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें की जा रही हैं. पूरी बिल्डिंग से धुआं उठ रहा है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग दूसरे फ्लोर में लगी है.

इसे भी पढ़ें- Rouse Avenue Court ने Arvind Kejriwal को फिर भेजा समन, 16 मार्च को पेश होने का आदेश
#WATCH | Uttar Pradesh: Fire broke out in two flats of a residential society in Greater Noida West. The reason for the fire is not yet known, fire tenders have reached the spot. Fire has been brought under control. No loss of life reported: Fire Department pic.twitter.com/zIpvWjvDfd
— ANI (@ANI) March 7, 2024

घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है.
देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.