Advertisement

मेरी गर्लफ्रेंड कब बनावाओगे....., delhi police से यूजर की डिमांड, पढ़े मजेदार रिप्लाई

Delhi police viral post: दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए एक यूजर पुलिस से गर्लफ्रेंड बनवाने की डिमांड कर दी है. ये पोस्ट जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पोस्ट के बदले दिल्ली पुलिस ने जानिए जवाब में क्या कहा.

Latest News
मेरी गर्लफ्रेंड कब बनावाओगे....., delhi police से यूजर की डिमांड, पढ़े मजेदार रिप्लाई
Add DNA as a Preferred Source

Delhi police viral post: Delhi police अपने सोशल मीडिया पोस्ट के चलते हमेशा चर्चा में बनी रहती है. पुलिस (Delhi police) हमेशा फिल्मों की क्लिप और मीम्स शेयर करके लोगों को जागरूक करती रहती है. हाल ही में पुलिस ने 'Panchayat 3' की एक क्लिप अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए शराब पीकर गाड़ी न चलाने की अपील की थी. अब दिल्ली पुलिस से एक User ने गर्लफ्रेंड बनवा देने की गुजारिश की है.

इस @kilvishup90 अकाउंट से हुआ पोस्ट

शिवम भारद्वाज नाम के एक यूजर ने अपने हैंडल @kilvishup90 पर पोस्ट करते हुए लिखा है- 'मेरी गर्लफ्रेंड कब बनवाओगे, मैं अभी 'सिग्नल' हूं दिल्ली पुलिस. ये सही नहीं है, आपको गर्लफ्रेंड ढूंढने में मेरी मदद करनी चाहिए.' 


यह भी पढ़ें: Heatwave बनी जानलेवा, Heat Stroke से Bihar में 18 और Odisha में एक दिन में 41 की मौत


Delhi police ने दिया जवाब

फिर क्या था Delhi police ने इस पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा कि  'सर हम ढूंढने में तभी मदद कर सकते हैं अगर वो गुम हो जाती है. अगर आप सिग्नल हो, हम उम्मीद करते है कि आप ग्रीन रहो, रेड नहीं.' दिल्ली पुलिस का ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है. 

रप्लाई कमेंटों की आई बाढ़

Delhi police के इस पोस्ट पर लोग अलग-अलग अंदाज में रिप्लाई दे रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि हा...हा....क्या शानदार रिप्लाई है. तो वहीं दूसरा यूजर कह रहा है कि मुझे आपसे 8 साल पहले ही संपर्क करना चाहिए था, अब तक तो मेरी शादी हो गई होती. तीसरे यूजर ने लिखा कि आप टाइमपास कर लो काम तो क्राइम पेट्रोल की पुलिस कर लेगी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement