Advertisement

1980 रुपये लीटर दूध, 290 रुपये किलो चीनी, महंगाई ने यहां के लोगों के निकाले आंसू

श्रीलंका में महंगाई से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है. यहां रोजमर्रा की चीजों के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं. 

1980 रुपये लीटर दूध, 290 रुपये किलो चीनी, महंगाई ने यहां के लोगों के निकाले आंसू
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिदीः पड़ोसी देश श्रीलंका (Sri Lanka) की आर्थिक हालात लगातार बद से बदतर होती जा रही है. रोजमर्रा की चीजों के दाम आसमान छूने लगे हैं. हालात यह हैं कि दूध की कीमतें यहां 1980 रुपये लीटर तक पहुंच गई हैं. इतना ही नहीं चावल भी यहां 500 रुपये किलो मिल रहा है. भुखमरी से बचने के लिए लोग भारत का रुख कर रहे हैं. मंगलवार को 16 श्रीलंकाई समंदर के रास्ते भारत पहुंचे. इनमें चार महीने के बच्चे को लेकर एक दंपती भी पहुंचा है. 

यह भी पढ़ेंः Covid-19 के बढ़ रहे केस, WHO ने दी चेतावनी- नया वेरिएंट बढ़ा रहा जोखिम

खाने-पीने की चीजों के दाम ने तोड़े रिकॉर्ड
श्रीलंका में दिन पर दिन महंगाई बढ़ती जा रही है. चीनी की कीमत 290 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यही हालात रहे तो 1989 के सिविल वॉर जैसी स्थिति बन सकती है. हालात इस कदर खराब है कि इसकी वजह से पलायन बढ़ने की आशंका है.

यह भी पढ़ेंः क्या है तिलक की महत्ता, US Air force ने क्यों दी दर्शन शाह को इजाजत?

दिवालिया घोषित हो सकता है श्रीलंका
श्रीलंका पर चीन समेत कई देशों का कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है. विदेशी मुद्रा भंडार भी 70 फीसदी तक घटकर 2.36 अरब डॉलर रह गया है. अगर श्रीलंका के कर्ज की बात करें तो अगले 12 महीनों में 7.3 अरब डॉलर (करीब 54,000 करोड़ रुपये) का घरेलू और विदेशी कर्ज चुकाना है. इनमें से अकेले चीन का ही कर्ज लगभग 68 फीसदी है. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement