Advertisement

राजस्थान में बागी और निर्दलीयों के हाथ होगी सत्ता का चाबी? एग्जिट पोल आते ही हलचल तेज

Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में कांग्रेस और बीजेपी की बीच कांटे की टक्कर दिखाई गई है. ऐसे में दोनों ही पार्टियों के नेता निर्दलीय और बागियों पर अपना फोकस बढ़ा रहे हैं.

राजस्थान में बागी और निर्दलीयों के हाथ होगी सत्ता का चाबी? एग्जिट पोल आते ही हलचल तेज

Rajasthan Exit Poll 2023

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल ने बीजेपी और कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है. नतीजे आने से पहले ही दोनों राजनीतिक दल जोड़-तोड़ की राजनीति में जुट गए हैं. अधिकतर एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिल रहा है. वहीं राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर नजर आ रही है. ऐसे में दोनों दलों ने बागी और निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है.

बता दें कि इस बार राजस्थान में बीजेपी से बगावत कर 32 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे. वहीं कांग्रेस से बगावत कर 22 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा. इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस को 86 से 106 और बीजेपी 80 से 100 सीटें मिल रही हैं. वहीं अन्य को 9 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है. हालांकि, मैट्रिज और सी वोटर इसके उलट सर्वे दिखा रहा है. मैट्रिज के एग्जिट पोल में बीजेपी को 115-130 और कांग्रेस को 65-75 सीटें मिल रही हैं. सी वोटर के अनुसार बीजेपी के पास 94 से 114 सीटें, कांग्रेस के पास 71 से 91, अन्य के खाते में 9 से 19 सीटें आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- दो राज्यों में बीजेपी की हार, दो में जीत, एग्जिट पोल के नतीजे क्या कर रहे हैं इशारे?  

Exit Poll में कांटे की टक्कर
राजस्थान में फिलहाल जिस पार्टी को 100 सीटें पर जीत मिलेगी वह बहुत हासिल कर लेगी. क्योंकि 200 सीटों वाली विधानसभा में 199 सीट पर ही चुनाव हुआ था. एक सीट पर चुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी की मौत की वजह से मतदान नहीं हो पाया था. ऐसे में 199 के हिसाब से बहुमत के लिए 100 सीटों की जरूरत है. एग्जिट के पोल के हिसाब से दोनों पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर है. ऐसी परिस्थिति में बागी, निर्दलीय औ छोटे दल के विधायक ही सत्ता की कुर्सी पर बैठाने में काम आ सकते हैं.

बागी-निर्दलीय बनेंगे गेमचेंजर?
हालांकि, सीएम अशोक गहलोत दावा कर रहे हैं कि राजस्थान में कांग्रेस की ही सरकार बन रही है. वहीं बीजेपी कह रहा ही कि इस बार वह 135 के ऐतिहासिक बहुमत के साथ जीत का परचम लहराएगी. अब जीत का मजा कौन चखेगा इसका फाइनल तो अब 3 दिसंबर को ही पता चलेगा. लेकिन एग्जिट पोल ने इस बात के संकेत तो दे दिए हैं कि राजस्थान में इस बार सत्ता की कुर्सी पर बैठना दोनों दलों के लिए आसान नहीं होगा. कयास लगाए जा रहे कि निर्दलीय और बागी गेमचेंजर की भूमिका निभा सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement