Advertisement

बिहार कैबिनेट से संतोष सुमन का इस्तीफा, बीच मझधार फिर नीतीश का साथ छोड़ेंगे मांझी?

Santosh Suman Resigns: बिहार सरकार में मंत्री और HAM के नेता संतोष सुमन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हाल ही में उनके पिता जीतन राम मांझी ने इस तरह के संकेत दिए थे.

बिहार कैबिनेट से संतोष सुमन का इस्तीफा, बीच मझधार फिर नीतीश का साथ छोड़ेंगे मांझी?

Santosh Suman and Nitish Kumar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार की महागठबंधन सरकार को एक छोटा सा झटका लगा है. हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) के नेता जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने बिहार सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. बीते कुछ दिनों से जीतन राम मांझी भी इसी तरह के संदेश दे रहे थे. यह दूसरी बार है जब मांझी ने नीतीश कुमार का साथ छोड़ा है. चर्चा है कि लोकसभा चुनाव के लिए मांझी एक बार फिर से एनडीए के साथ जा सकते हैं और लोकसभा सीट के लिए बीजेपी से कुछ मोलभाव कर सकते हैं.

हाल ही में मांझी ने कहा था कि अगर महागठबंधन में उन्हें सम्मान नहीं मिला तो वह बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. बता दें कि संतोष सुमन बिहार सरकार में एसटी-एसटी कल्याण मंत्री थे. इस्तीफा देते समय संतोष सुमन ने कहा है कि उनकी पार्टी पर जेडीयू की ओर से दबाव बनाया जा रहा था कि वह HAM का विलय जेडीयू में करा दें.

यह भी पढ़ें- दिल्ली के बाद अमेरिका में राहुल गांधी ने की ट्रक की सवारी, ड्राइवर की कमाई सुन फटी रह गईं आंखें

अभी स्वीकार नहीं होगा इस्तीफा?
सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार नहीं चाहते कि मांझी उनसे अलग हों. इसी वजह से उन्होंने विजय चौधरी को मांझी से मिलने भी भेजा था. दूसरी तरफ जीतन राम मांझी ने भी कहा है कि अगर नीतीश कुमार उनकी मांग मान लें तो वह महागठबंधन में बने रहेंगे. हालांकि, मांझी ने यह नहीं बताया कि उनकी मांगें क्या हैं?

यह भी पढ़ें- फ्री बिजली, पेंशन और सस्ते सिलेंडर, क्या प्रियंका गांधी के ये 6 वादे दिला पाएंगे कांग्रेस को मध्य प्रदेश चुनाव में जीत

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मांझी लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 में से 5 लोकसभा सीटें HAM के लिए चाहते हैं. 2020 के विधानसभा चुनाव में HAM को सिर्फ चार सीटें मिली थीं ऐसे में पांच लोकसभा सीटें देने के लिए महागठबंधन किसी भी सूरत में तैयार नहीं होगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement