भारत
अलीपुर में निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत हो चुकी है. 7 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
डीएनए हिंदीः दिल्ली के अलीपुर (Alipur) इलाके में एक गोदाम की दीवार गिरने से मलबे में दबकर 5 लोगों की मौत हो गई है. मौके पर पहुंची दिल्ली फायर डिपार्टमेंट की रेस्क्यू टीम ने मलबे के अंदर से 7 घायलों को निकाला है, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) का कहना है कि अब भी कई लोग मलबे के अंदर दबे बताए जा रहे हैं, जिन्हें निकाला जा रहा है. उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हादसे पर दुख जताया है.
बनाई जा रही थी गोदाम की दीवार, अचानक गिर गई
जानकारी के मुताबिक, अलीपुर में 5 हजार गज के एक प्लॉट पर गोदाम का निर्माण किया जा रहा था. इसी दौरान अचानक निर्माणाधीन दीवार गिर गई. दीवार के मलबे में वहां काम कर रहे मजदूर व अन्य लोग दब गए. दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, उन्हें दोपहर 12 बजकर 42 मिनट पर हादसे की जानकारी मिली. तत्काल रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर कई लोगों को मलबे से बाद निकाला. इनमें से 5 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि 10 घायल हैं. घायलों में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने हादसे पर दुख जताया है और घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ की है.
दिल्ली के अलीपुर में हुए हादसे से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/RMs0epwUym
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2022
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने हादसे को लेकर दुख जताया है. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें अलीपुर में हादसे से बेहद दुख हुआ है और मैं खुद राहत कार्य पर नजर रखे हुए हूं.
अलीपुर में दुखद हादसा हुआ। ज़िला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा हुआ है। मैं स्वयं राहत कार्य पर नज़र रखे हुए हूँ।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 15, 2022
दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। https://t.co/ShLAJSOneX

तीन दमकल गाड़ियां पहुंची थीं मौके पर
बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ तब इसका निर्माणकार्य जारी थी. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंची. हादसे में 10 से 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दमकल विभाग के मुताबिक फिलहाल अब कोई दबा नहीं हुआ है. हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.