Advertisement

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी ने अपने गढ़ Ahmedabad West में उतारा नया कैंडिडेट, जानें सियासी समीकरण

Ahmedabad West LS Polls: 2008 के परिसीमन के बाद यहां 3 आम चुनाव हो चुके हैं और तीनों में बीजेपी के डॉ. किरिट सोलंकी सांसद चुने गए. इस बार बीजेपी ने दिनेशभाई कोदरभाई मकवाणा को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने भरत मकवाणा पर दांव खेला है. अहमदाबाद पश्चिम की सीट के लिए 7 मई 2024 को मतदान होना है.

Latest News
Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी ने अपने गढ़ Ahmedabad West में उतारा नया कैंडिडेट, जानें सियासी समीकरण

अहमदाबाद पश्चिम लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. 

Add DNA as a Preferred Source

अहमदाबाद पश्चिम लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. यहां सबसे ज्‍यादा प्रभाव एससी वर्ग का है, ज‍िनकी संख्‍या तकरीबन 11 प्रत‍िशत है, इसके अलावा 1.18 प्रत‍िशत संख्‍या एसटी मतदाताओं की है. अहमदाबाद पश्चिम लोकसभा संसदीय सीट में विधानसभा की 7 सीटें शामिल हैं. ये सीटें हैं - एलिसब्रिज, अमराईवाडी, दरियापुर, जमालपुर, मणिनगर, दानी लिमडा और असारवा. यह सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है. 2008 में हुए परिसीमन के बाद यहां 3 आम चुनाव हो चुके हैं और तीनों में बीजेपी के डॉ. किरिट सोलंकी सांसद चुने गए. लेकिन इस बार बीजेपी ने इस सीट से दिनेशभाई कोदरभाई मकवाणा को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने भरत मकवाणा पर दांव खेला है. अहमदाबाद पश्चिम की सीट के लिए 7 मई 2024 को मतदान होना है.


इसे भी पढ़ें : Vadodara सीट पर कार्यकर्ताओं के छिटपुट विरोध के बावजूद बीजेपी के हौसले बुलंद


2019 में हुए आम चुनाव में अहमदाबाद पश्चिम लोकसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार डॉ. किरिट सोलंकी ने जीत दर्ज की थी. उन्हें कुल 641622 वोट मिले थे. इस चुनाव में उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार राजू परमार थे, जिन्हें इस क्षेत्र के 320076 वोटर ने अपना समर्थन दिया था. इस तरह डॉ. किरिट सोलंकी 321546 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गए थे. 2019 के चुनाव में इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की सख्‍या 1643317 थी. जिसमें महिला वोटरों की संख्या 791430 थी, जबकि पुरुष मतदाता 851862 थे.


इसे भी पढ़ें : Gandhinagar सीट से अमित शाह जीत पाएंगे 10 लाख वोटों के अंतर से?


2011 में हुई जनगणना के मुताबिक, अहमदाबाद पश्चिम संसदीय क्षेत्र में कुल आबादी 24,82,962 है और यहां की लगभग पूरी आबादी शहरी है. अनुसूचित जाति की आबादी 11.82 फीसदी है जबकि अनुसूचित जनजाति की आबादी 1.18 फीसदी. अहमदाबाद गुजरात का सबसे बड़ा शहर है, जो आर्थिक तौर पर समृद्ध है. देश की प्रमुख नदी साबरमती इसी शहर से होकर निकलती है. 2008 में हुए परिसीमन के बाद यह दो लोकसभा सीटों में तब्दील हो गया है, जिनमें अहमदाबाद पूर्व और अहमदाबाद पश्चिम सीट हैं.

डीएनए हिंदी का मोबाइल एप्लिकेशन Google Play Store से डाउनलोड करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement