Advertisement

Tiger Shroff को मिल गई नई Deesha, डेढ़ साल से इस मिस्ट्री गर्ल कर रहे डेट, ऐसे लगी भनक

Tiger Shroff की डेटिंग की खबरें एक बार फिर चर्चा में हैं. एक्टर की नई गर्लफ्रेंड का नाम उनकी एक्स Disha Patani से ही मिलता जुलता है. जानिए इसमें कितनी सच्चाई है.

Tiger Shroff को मिल गई नई Deesha, डेढ़ साल से इस मिस्ट्री गर्ल कर रहे डेट, ऐसे लगी भनक

Tiger Shroff टाइगर श्रॉफ

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में आ गए हैं. बीते साल खबर आई थी कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी (Disha Patani) का ब्रेकअप हो गया है. दोनों ने एक दूसरे को छह साल तक डेट किया था. हालांकि कपल ने इसको लेकर खुले तौर पर कभी कुछ नहीं कहा है. इसके बाद एक्टर का नाम एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा (Akanksha Sharma) से भी जुड़ा. वहीं अब ऐसी खबरें हैं कि एक्टर दीशा धानुका (Deesha Dhanuka) को डेट कर रहे हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है.

दिशा पाटनी से ब्रेकअप के एक साल के बाद अब टाइगर की जिंदगी में फिर से प्यार की एंट्री हो गई है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो टाइगर दीशा धनुका को डेट कर रहे हैं. दोनों लगभग एक साल से एक दूसरे के साथ हैं जिसकी किसी को भी भनक नहीं लगी है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दीशा धानुका और टाइगर पिछले साल जुलाई से एक-दूसरे के साथ हैं. रिपोर्ट्स में कहा गया कि उससे पहले ही दिशा और टाइगर ने रिश्ता खत्म कर लिया था.

पिछले साल करण जौहर के चैट शो (कॉफी विद करण) में टाइगर ने दावा किया था कि वो सिंगल हैं. हालांकि इसके बाद एक्टर का नाम एक और एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था. चर्चा थी कि दिशा से अलग होने के बाद टाइगर की जिंदगी में दूसरी एक्ट्रेस की एंट्री हो गई थी जिनका नाम आकांक्षा शर्मा है. कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे. वहीं कुछ मीडिया रिपोर्टस की मानें तो आकांक्षा की वजह से ही दोनों का ब्रेकअप हुआ है. हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो कोई नहीं जानता.

ये भी पढ़ें: ब्रेकअप की अफवाहों के बीच साथ दिखे Tiger Shroff और Disha Patani, वीडियो देख फैंस ने कर डाली ये रिक्वेस्ट

कौन हैं दीशा धानुका

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिशा धानुका एक प्रोडक्शन हाउस में सीनियर पॉजिशन पर काम करती हैं. फिलहाल आगे कोई डिटेल सामने नहीं आई है. हालांकि फैंस दोनों को साथ देखने के लिए बेताब हैं.

ये भी पढ़ें: Disha Patani को छोड़ अब South की इस हसीना को डेट कर रहे हैं Tiger Shroff? हैरान कर देंगी बोल्ड Photos

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement