Advertisement

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर मुंबई पहुंचे Shah Rukh Khan, बेटी Suhana और अबराम आए साथ नजर

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) बुधवार को तबीयत बिगड़ने के कारण अहमदाबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती थे. वहीं, गुरुवार की शाम को एक्टर को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है, जिसके बाद वह देर रात मुंबई पहुंचे हैं.

Latest News
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर मुंबई पहुंचे Shah Rukh Khan, बेटी Suhana और अबराम आए साथ नजर

Shah Rukh Khan

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) बुधवार को तबीयत बिगड़ने के कारण अहमदाबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती थे. भीषण गर्मी के कारण उन्हें हीटस्ट्रोक हुआ था, जिसके चलते वह दो दिन से अस्पताल में थे. उनके अस्पताल में भर्ती होने के कारण फैंस, उनके दोस्त और करीबी काफी परेशान हो गए थे. वहीं, हाल ही में एक पुलिस ऑफिसर ने जानकारी दी है, कि सुपरस्टार शाहरुख खान गुरुवार की शाम को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर मुंबई पहुंच गए हैं. एक्टर को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है.

छाते के पीछे शाहरुख ने छिपाया चेहरा

शाहरुख खान को गुरुवार शाम को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. वह अस्पताल से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए और उसके बाद वह बेटी सुहाना और अबराम के साथ मुंबई पहुंचे. दरअसल, विरल भयानी ने मुंबई एयरोप्ट से किंग खान की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इस दौरान सुहाना खान और अबराम साथ नजर आ रहे हैं. वहीं, किंग खान एक छाते के पीछे छिपे हुए नजर आए थे और वह अपनी कार में बैठकर घर के लिए रवाना हो गए.

मैनेजर ने दी थी हेल्थ अपडेट

एक्टर को बुधवार को अहमदाबाद के मल्टी स्पेशियलिटी केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. प्राइवेट हॉस्पिटल ने अभी तक खान की हेल्थ अपडेट को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है. हालांकि शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने गुरुवार की दोपहर को स्टार की हेल्थ के बारे में अपडेट शेयर किया था. उन्होंने ट्वीट कर मिस्टर खान के सभी फैंस और शुभचिंतकों के लिए बयान जारी किया था जिसमें कहा था कि वह ठीक है. आपके प्यार, प्रार्थनाओं और चिंता के लिए धन्यवाद. 

शाहरुख खान मनाया केकेआर की जीत का जश्न

एक्टर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) मैच में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को अहमदाबाद में थे. केकेआर ने मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर चौथे आईपीएल फाइनल में पहुंच गई है. केकेआर के ऑफिशियल एक्स अकाउंट ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें खान को अपनी टीम की जीत का जश्न मनाते हुए देखा गया था. जिसमें उनके साथ बेटी सुहाना खान और अबराम खान भी थे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement