Advertisement

Salman Khan और Arjun Kapoor की दुश्मनी खत्म, एक पोस्ट ने किया कमाल? जानें क्यों शुरू हुआ था बवाल

Salman Khan ने अरिजीत सिंह के बाद अब Arjun Kapoor के साथ नाराजगी खत्म कर ली है. दोनों काफी समय से एक- दूसरे से बात नहीं कर रहे थे.

Latest News
Salman Khan और Arjun Kapoor की दुश्मनी खत्म, एक पोस्ट ने किया कमाल? जानें क्यों शुरू हुआ था बवाल

Salman Khan, Arjun Kapoor Patch Up: अर्जुन कपूर और सलमान खान की दोस्ती

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) का नाराजगी इंडस्ट्री में मशहूर है. वो जिस पर नाराज हो जाते हैं उसके साथ ना कभी काम करते हैं और ना ही उससे बातचीत करते हैं. हालांकि, लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों के बीच लगता है कि इस साल उन्होंने कई लोगों से अपनी नाराजगी खत्म करने का फैसला किया है. पहले अरिजीत सिंह के साथ सलमान का झगड़ा खत्म होने की रिपोर्ट्स आई थीं. वहीं, अब बताया जा रहा है कि वो अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ भी पैचअप कर चुके हैं. हालांकि, दोनों ने कभी अपने झगड़े के बारे में खुलकर बात नहीं की थी.

कैसे हुई दोस्ती?

दरअसल, अर्जुन ने सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' से जुड़े एक पोस्ट को इंस्टाग्राम पर लाइक किया है. इस पोस्ट में सलमान ने बताया है कि वो आईसीसी वर्ल्ड कप इंडिया वर्सेस पाकिस्तान के मैच को अटेंड करेंगे और इसी मैच के दौरान अपनी फिल्म को भी प्रमोट करेंगे. इस पोस्ट पर अर्जुन के लाइक को देखते हुए दावा किया जा रहा है कि अर्जुन और सलमान के बीच का तनाव अब खत्म हो गया है. बता दें कि अर्जुन और सलमान ने बीच काफी से बातचीत बंद है. दोनों एक- दूसरे से सोशल मीडिया पर भी दूर रहते हैं.

ये भी पढ़ें- Tiger 3 से सामने आया जोया का धांसू लुक, एक्शन अवतार में दिखीं Katrina Kaif

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड में कई बड़े स्टार्स के बीच सालों से कोल्ड वॉर चल रही है. इस लिस्ट में सलमान खान और अर्जुन कपूर का नाम भी शामिल है. दोनों के रिश्ते इतने खराब हो चुके थे कि एक इवेंट के दौरान सलमान ने अर्जुन को कैमरों के सामने इग्नोर कर डाला था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान, अर्जुन से इस बात पर नाराज थे कि वो उनके भाई अरबाज की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं. दोनों की नाराजगी और उसकी वजह को लेकर कभी पुष्टि नहीं हो पाई. वहीं, अब अर्जुन ने कुछ ऐसा किया है कि सलमान के साथ उनके पैचअप की खबरें आने लगी हैं.

ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या संग ब्रेकअप के बाद तेरे नाम के सेट पर खोए-खोए रहते थे सलमान? रविकशन ने किया खुलासा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement