Advertisement

Raveena Tandon ने दिखाया 'बिच्छू' वाला Tattoo, फोटो देखकर उम्र याद दिलाने लगे ट्रोल

Raveena Tandon ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में बिच्छू वाला टैटू फ्लॉन्ट किया है, जिसके लिए तारीफों के साथ उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है.

Raveena Tandon ने दिखाया 'बिच्छू' वाला Tattoo, फोटो देखकर उम्र याद दिलाने लगे ट्रोल

Raveena Tandon Flaunts Scorpion Tattoo: रवीना टंडन ने फ्लॉन्ट किया टैटू

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं. वहीं, हाल ही में वो अपने ऐसे ही पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. रवीना ने अपने सोशल अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं. रवीना ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में 'बिच्छू वाला' टैटू (Raveena Tandon Scorpion Tattoo) फ्लॉन्ट किया है. उनके इस पोस्ट पर तारीफें तो मिल रही हैं लेकिन इसके साथ ही वो ट्रोल्स (Raveena Tandon Trolled) के निशाने पर आ गई हैं.

रवीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में वो सेल्फी लेती दिख रही हैं. इन फोटोज में रवीना अपना टैटू फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं. उन्होंने सीने पर बिच्छू का टैटी बनवाया है. इस सेल्फी फोटोशूट में रवीना ने व्हाइट रंग का आउटफिट पहन रखा है. इसके साथ ही उन्होंने गोल्ड ज्वैलरी कैरी की है. फोटो में रवीना का बिच्छू वाला टैटू साफ नजर आ रहा है. यहां देखें वायरल हो रही एक्ट्रेस की ये तस्वीरें-

ये भी पढ़ें- Raveena Tandon: बार-बार Akshay Kumar के साथ नाम जोड़े जाने पर फूटा रवीना टंडन का गुस्सा, कहा 'मैं किसी ने नहीं जलती'

रवीना ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए कहा- 'पिछले 72 घंटे'. रवीना की ये फोटोज देखकर कई लोगों ने उनकी तारीफें की हैं. वहीं, इस पर वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं. ट्रोल्स ने उन्हें एज शेम करने की कोशिश की है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'बूढ़ी हो गई जी अब तो आप'. वहीं, एक अन्य ने टैटू पर कमेंट करते हुए लिखा- 'पापी बिच्छू'. वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार यश की फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' में दिखाई दी थीं.

ये भी पढ़ें- Raveena Tondon ने फिल्मों में रेप सीन को लेकर कही ऐसी बात, बोलीं 'मेरी कभी ड्रेस नहीं फटी'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement