Advertisement

राहत फतेह अली खान ने की शख्स की चप्पलों से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर अब पाकिस्तानी सिंगर ने दी सफाई

पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान(Rahat Fateh Ali Khan) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक शख्स को चप्पल से पीटते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने इस मामले में सफाई दी है.

Latest News
राहत फतेह अली खान ने की शख्स की चप्पलों से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर अब पाकिस्तानी सिंगर ने दी सफाई

Rahat Fateh Ali Khan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान(Rahat Fateh Ali Khan) के सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि भारत में भी लाखों की संख्या में फैंस हैं. उनकी आवाज के दुनिया भर में दीवाने हैं. लोग उनके गाने को बहुत पसंद करते हैं. हालांकि इन सभी के बीच वे सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं और लोग राहत फतेह पर खासा नाराज हैं. दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राहत फतेह अली खान एक शख्स को चप्पलों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं. उस शख्स को पीटते हुए सिंगर खासा नाराज नजर आ रहे हैं.

वहीं, वायरल वीडियो में सिंगर उस शख्स से पूछते हुए नजर आ रहे हैं कि मेरी बोतल कहां गई. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग उनपर नाराजगी जता रहे हैं औऱ उनके इस तरह के बर्ताव के कारण लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- मानवीय गरिमा का सम्मान करने वाले हर व्यक्ति को राहत फ़तेह अली खान को बॉयकट करना चाहिए, वहीं, एक और यूजर ने लिखा- दुर्भाग्य से अपने नौकर के लिए कोई राहत नहीं, बेकार बर्ताव. वहीं, एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वो शराब की बोतल की वजह से अपने नौकर को पीट रहे हैं. इसके साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि सिंगर ने शराब पी हुई है. 

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार बनाएंगे नोएडा की नई फिल्म सिटी? जानिए क्या हुआ है ताजा फैसला

राहत फतेह अली खान ने दी सफाई

सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग के बाद राहत फतेह अली खान ने सफाई देते हुए एक वीडियो जारी किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ वही शख्स नजर आ रहा है, जिसकी उन्होंने पिटाई की थी. इसके साथ ही उस वीडियो में उस शख्स के पिता भी है. वीडियो में सिंगर कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वो जिसे पीट रहे थे, वो उनका शागिर्द है. उन्होंने कहा कि यह एक उस्ताद और शागिर्द के आपसी मामले की बात है. उन्होंने कहा कि ये एक उस्ताद और शागिर्द का रिश्ता है, जब कोई शागिर्द अच्छा काम करता है, तो हम उतना ही प्यार भी देते हैं और अगर कोई गलती भी होती है तो हम उसे सजा भी देते हैं. 

ये भी पढ़ें- कंगुवा के मेकर्स ने Bobby Deol के बर्थडे पर दिया बड़ा सरप्राइज, रिलीज हुआ उधीरन का लुक

शख्स ने दिया सिंगर का साथ

उसके बाद वीडियो में वह शख्स भी उस पूरे मामले पर बात करता है और कहता है कि जिस बोतल के बारे में बात कर रहे हैं वो उस्ताद जी का दम किया हुआ पानी था और मैं भूल गया था कि वो कहां रखी है. तो वो मेरे बाप हैं, मेरे उस्ताद हैं. प्यार भी हमारे साथ इतना करते हैं. लेकिन जिसने भी ये हरकत की है, मेरे उस्ताद को बदनाम करने की और ब्लैकमेल करने की, क्योंकि ऐसी कोई बात नहीं है. उस शख्स ने बताया कि उस्ताद ने मुझसे मांगी है, और उनके बड़प्पन के आगे मैं शर्मिंदा हूं. 

लोगों ने जताई राहत फतेह अली खान पर नाराजगी

वहीं, वीडियो सामने आने पर लोग अभी भी राहत फतेह अली खान को ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- किसी भी मामले में हिंसा को उचित ठहराना सही नहीं है., आपको शर्म आनी चाहिए. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- तो आपके लिए यह ठीक है कि आप अपने शागिर्द को मारें, यह कितना शर्मनाक एक्ट है. आपसे बिल्कुल भी खुश नहीं. तीसरे यूजर ने लिखा- आपने कथित तौर पर अपने कर्मचारी पर वीडियो बनाने के लिए दबाव डाला.  यह परेशान करने वाली बात है कि कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने के बाद, आपने उन्हें अपने मुद्दे का समर्थन करने के लिए मजबूर किया. इस स्थिति में रिकॉर्ड किए गए सबूतों को चुनौती देना मुश्किल है, क्योंकि उनकी बातचीत की क्षमता कम हो गई है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement