Advertisement

Heeramandi: 45 साल बाद स्क्रीन पर वापसी करेंगी ये दिग्गज अदाकारा! Sanjay Leela Bhansali की फोटो ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

निर्माता निर्देशक Sanjay Leela Bhansali अपनी आगामी फिल्म Heera Mandi को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. हीरा मंडी दरअसल लाहौर की वो जगह है, जिसे रेडलाइट एरिया के नाम से जानते हैं

Heeramandi: 45 साल बाद स्क्रीन पर वापसी करेंगी ये दिग्गज अदाकारा! Sanjay Leela Bhansali की फोटो ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Sanjay Leela Bhansali-Mumtaaz-Manisha: संजय लीला भंसाली, मुमताज और मनीषा कोइराला

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) की सक्सेस के बाद अपने एक और ड्रीम प्रोजेक्ट की तैयारियों में जुट गए हैं. खास बात ये है कि उनका ये अगला ड्रीम प्रोजेक्ट कोई फिल्म नहीं बल्कि वेब सीरीज है. जी हां,  संजय लीला भंसाली अब ओटीटी पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. उनकी इस वेब सीरीज का नाम है हीरामंडी (Heeramandi) जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्ममेकर ने अपनी वेब सीरीज को हिट बनाने के लिए इसके स्टारकास्ट को लेकर भी महनत शुरू कर दी है. हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसको देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. उस फोटो में हिंदी सिनेमा की 2 दिग्गज अदाकाराएं नजर आ रही हैं जिन्हें सीरीज में देखने के लिए फैंस काफी बेसब्र हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manisha Koirala (@m_koirala)

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें उनके साथ गुजरे जमाने की कलाकार मुमताज और संजय लीला भंसाली नजर आ रहे हैं. तीनों की फोटो देख फैंस ने ये अनुमान लगा लिया है कि मुमताज और मनीषा हीरामंडी में नजर आने वाली हैं. फिलहाल सीरीज की स्टारकास्ट को लेकर ऑफिशल कास्टिंग अनाउंस नहीं हुई है पर फोटो को देख दोनों एक्ट्रेस के फिल्म में शामिल होने की चर्चा हो रही है. हालांकि इस सीरीज के लिए माधुरी दीक्षित, अदिति राव हैदरी और सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी सामने आ चुका है. 

ये भी पढ़े: Mumtaz ने खोला जिंदगी का सबसे बड़ा राज़, 'शादी के बाद हुआ था प्यार लेकिन...'

फोटो में फैंस का ध्यान मुमताज पर गया. कुछ समय पहले खबरें आईं थीं कि संजय लीला भंसाली ने मुमताज को 'हीरामंडी' ऑफर की तो उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था. मुमताज ने कहा था कि उन्हें इसमें डांस करना पड़ेगा और पति इसकी इजाजत नहीं देंगे पर अब इस फोटो को देखकर लोग अनुमान लगा रहे हैं कि मुमताज ने 'हीरामंडी' में काम करने के लिए हामी भर दी होगी. अगर ऐसा हुआ तो मुमताज करीब 45 साल बाद स्क्रीन पर वापसी करेंगी.

ये भी पढ़े: Salman Khan संग रिश्ते पर बोले संजय लीला भंसाली, बताया क्यों साथ नहीं करते काम

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement