Advertisement

Mumtaz ने खोला जिंदगी का सबसे बड़ा राज़, 'शादी के बाद हुआ था प्यार लेकिन...'

गुजरे जमाने की अदाकारा मुमताज ने अपने और पति मयूर माधवानी के अफेयर के बारे में खुलकर बात की.

Mumtaz ने खोला जिंदगी का सबसे बड़ा राज़, 'शादी के बाद हुआ था प्यार लेकिन...'

मुमताज

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बीते जमाने की मशहूर अदाकार मुमताज (Mumtaz) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. दो रास्ते, रोटी, आप की कसम, खिलौना, ब्रह्मचारी जैसी ना जाने कितनी हिट फिल्में उन्होंने अपने करियर में दीं. एक समय था जब वो लाखों दिलों पर राज किया करती थी. हालांकि वो काफी सालों से बड़े पर्दे से दूर हैं पर इसी बीच उन्होंने एक बड़ा खुलाया किया है. उन्होंने अपने जीवन से जुड़ा एक बड़ा राज आज सबके सामने रख दिया है. 

दरअसल हाल ही के एक इंटरव्यू में मुमताज ने अपने अफेयर को लेकर बड़ा खुलासा किया है. 75 साल की अदाकारा ने बताया कि शादी के बाद उनका एक अफेयर था वो भी अपने पति के अफेयर के बारे में जानने के बाद. एक्ट्रेस ने बताया,'आदमियों के लिए अफेयर करना आसान होता है. मेरे पति के नहीं थे, सिर्फ एक के अलावा. मैं उनकी इज्जत करती हूं, क्योंकि उन्होंने खुद इस बारे में मुझे बताया था. उन्हें यूएस में एक लड़की पसंद आ गई थी. उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम मेरी पत्नी हो. मैं तुमसे प्यार करता हूं और करता रहूंगा. मैं तुम्हें कभी नहीं छोडूंगा.'

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'आज वो हमारे लिए भूली हुई कहानी है. माफ तो जिंदगी में एक बार खुदा भी करता है. मैं रानी की तरह रही हूं. मेरे पति ने कभी किसी चीज को लेकर मुझे कोई दिक्कत नहीं आने दी.'

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt की इस हमशक्ल ने उड़ाए लोगों के होश, फैंस बोले- 'आइला...आलिया'

अपने अफेयर के बारे में बात करते हुए मुमताज ने कहा-'मैं अकेला फील करने लगी थी. मैं थोड़ी रुबाबवाली थी. मुझे बहुत बुरा लगा इसलिए मैं भारत आ गई. तो मेरा वहां अफेयर हो गया, लेकिन वो सीरियस नहीं था. सिर्फ कुछ पल का फेज था जो जल्दी खत्म हो गया. मैं खुशनसीब हूं कि मेरे पति मुझे इतना प्यार करते हैं. अगर मैं थोड़ा भी बीमार हो जाती हूं तो हंगामा खड़ा हो जाता है.'

एकट्रेस ने पहली बार अपने अफेयर के बारे में यूं खुलकर बात की है. वहीं कुछ समय पहले तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें अस्प्ताल में भर्ती कराया गया था. वो करीब हफ्ते भर अस्पताल में रहीं . 

ये भी पढे़ं: Sunny Deol के बेटे ने की सगाई, क्या Dharmendra की तबियत को देखते हुए जल्द रचाई जाएगी शादी!

बता दें कि मुमताज़ ने 1974 में युगांडा के व्यवसायी मयूर माधवानी के साथ शादी के बंधन में बंधी और उनकी दो बेटियां नताशा और तान्या हैं.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Advertisement
Advertisement

Advertisement