Advertisement

Jacqueline Fernandez की बिल्डिंग में लगी आग, सामने आया हैरान करने वाला वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की बिल्डिंग में आग लग गई है. जिसका वीडियो हाल ही में सामने आया है.

Latest News
Jacqueline Fernandez की बिल्डिंग में लगी आग, सामने आया हैरान करने वाला वीडियो

Jacqueline Fernandez

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस(Jacqueline Fernandez) अक्सर ही खबरों में छाई रहती हैं. वहीं, इस बार एक्ट्रेस से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, उनकी बिल्डिंग में आग लग गई है. एक्ट्रेस के बिल्डिंग के 14वें फ्लोर पर आग लगी हैं और उनका घर 15वें फ्लोर पर है. इस दौरान बिल्डिंग में आग लगने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची है. बता दें कि फिलहाल किसी के हताहत की खबर नहीं है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जैकलीन फर्नांडिस बिल्डिंग के 14वें फ्लोर पर आग लगी है और लगातार वहां से धुआं बाहर आ रहा है.यह वीडियो काफी हैरान करने वाला है. बता दें कि आग देखकर बिल्डिंग के नीचे खड़े लोग भी काफी हैरान नजर आ रहे हैं. वहीं, आग लगने के बाद तुरंत वहां पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और उन्होंने आग को बुझा दिया. वहीं, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. 


ये भी पढ़ें- Jacqueline Fernandez पर जान छिड़कने वाला सुकेश चंद्रशेखर अब दे रहा है धमकी? अनदेखे सबूत उजागर करने की कही बात


लोगों ने किए वीडियो पर कमेंट

वीडियो सामने आने के बाद लोग कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. लोगों को कहना है कि सिर्फ एक्ट्रेस की चिंता है 14वें फ्लोर पर रह रहे लोगों का क्या हाल होगा, जहां पर आग लगी है. एक यूजर ने लिखा- तो आप कह रहे हैं कि वो सेफ है. वहीं, उस फ्लोर पर लोगों का क्या हाल होगा. एक दूसरे यूजर ने कहा, कि शुक्र है सभी सुरक्षित है. 


ये भी पढ़ें- Sukesh ने मुझे बर्बाद कर दिया', कोर्ट में बोलीं Jacqueline Fernandez, पढ़ें एक्ट्रेस का पूरा बयान


जल्द ही इस फिल्म में नजर आएंगी जैकलीन

जैकलीन के काम को लेकर बात की जाए तो वह जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगी. इस फिल्म से पहले वो अक्षय के साथ सेल्फी में दिखाई दी थी, जो कि सुपर फ्लॉप रही थी. वहीं, इसके अलावा वो फिल्म फतेह में भी दिखाई देंगी. 

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement