Advertisement

Jacqueline Fernandez पर जान छिड़कने वाला सुकेश चंद्रशेखर अब दे रहा है धमकी? अनदेखे सबूत उजागर करने की कही बात

Sukesh Chandrashekhar ने Jacqueline Fernandez को लेकर बड़ी बात कही है. हमेशा एक्ट्रेस पर प्यार लुटाने वाला अब अनदेखे सबूतों को उजागर करने की बात कर रहा है.

Latest News
Jacqueline Fernandez पर जान छिड़कने वाला सुकेश चंद्रशेखर अब दे रहा है धमकी? अनदेखे सबूत उजागर करने की कही बात

sukesh chandrashekhar jacqueline fernandez 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) आए दिन किसी ना किसी मामले को लेकर चर्चा में रहता है. मनी लॉन्ड्रिंग केस (Money Laundering Case) में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) का भी नाम सामने आया था. जेल में बंद रहते हुए सुकेश कई बार जैकलीन को लेटर भेज चुका है और उनसे प्यार का इजहार कर चुका है. अब सुकेश बदली बदली बातें कर रहा है. उसने जेल से ही एक्ट्रेस का सच सामने लाने की बात कही है. इस बात के सामने आने के बाद जैकलीन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

सुकेश चंद्रशेखर अब जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ हो गए हैं जिससे सभी लोग शॉक रह गए हैं. ये सब तब हुआ जब जैकलीन ने बीते दिनों दिल्ली उच्च न्यायालय से अपने ऊपर लगे आरोप को खारिज करने की अपील की थी. साथ ही दावा किया था कि उन्हें सुकेश ने फंसाया है. इस अपील के बाद जैकलीन और सुकेश के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है. अब सुकेश उन्हें धमकी दे रहा है कि वो एक्ट्रेस के राज खोल देगा और अनदेखे सबूत उजागर करने की भी बात कर रहा है.

इंडिया टुडे की मानें तो जैकलीन के आरोपों का जवाब देते हुए, सुकेश ने बिना एक्ट्रेस का नाम लिए कहा है कि वो अब उनके खिलाफ सभी सबूत उजागर करेगा. उसका दावा है कि जांच पक्षपातपूर्ण थी. इसके अलावा सुकेश ने चैट के स्क्रीनशॉट और रिकॉर्डिंग सहित कई सबूतों को दिखाने वाली बातें कह डाली हैं. 

साथ ही सुकेश ने ये भी दावा किया कि उसने इस व्यक्ति के सोशल मीडिया अकाउंट की रीच बढ़ाने के लिए पेमेंट की थी, ताकि इस व्यक्ति को सोशल मीडिया पर अपने प्रमुख सहयोगी के खिलाफ बढ़त मिल सके.

ये भी पढ़ें: Sukesh Chandrasekhar: जैकलीन-नोरा को दिए महंगे तोहफे, अब बर्थडे पर किसे 5 करोड़ रुपये दान करना चाहता है महाठग?

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर के गिरफ्तार होने के बाद कई एक्ट्रेसे के नाम उजागर हुए थे. इसमें जैकलीन के अलावा नोरा फतेही, चाहत खन्ना और निक्की तंबोली जैसी कई फेमस एक्ट्रेसेस का नाम शामिल था.

ये भी पढ़ें: जेल में बैठकर जैकलीन फर्नांडिस की इंस्टा प्रोफाइल चेक कर रहा महाठग सुकेश, जानें Mika Singh पर क्यों भड़का

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement