Advertisement

Animal Trailer: Ranbir Kapoor का खूंखार अंदाज देख हिल जाएगा दिमाग, Bobby Deol ने लूट ली लाइमलाइट

Animal Trailer: Ranbir Kapoor की मच अवेटेड फिल्म एनिमल का धमाकेदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. इस वीडियो में एक्टर का धांसू अंदाज नजर आया है. वहीं बॉबी देओल ने भी लाइमलाइट चुरा ली है.

Latest News
Animal Trailer: Ranbir Kapoor का खूंखार अंदाज देख हिल जाएगा दिमाग, Bobby Deol ने लूट ली लाइमलाइट

Animal Trailer

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मोस्ट-अवेटेड फिल्म एनिमल (Animal Trailer) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. इसे देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. वीडियो में रणबीर से लेकर रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) का अंदाज देखने लायक है. फूल-टू एक्शन सीन से भरपूर ट्रेलर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ऐसे में अब लोगों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. 

रणबीर कपूर को अब तक के सबसे खूनी अवतार में देखा गया है. वो चाकू, कुल्हाड़ी और मशीन गन से बेरहमी से लोगों की हत्या करते दिख रहे हैं. ट्रेलर देख साफ जाहिर है कि एक्टर की हिंसक परवरिश के पीछे उसका बचपन है और पापा अनिल कपूर दोषी हैं. फिलहाल फिल्म फूल-टू एक्शन फाइटर सीन से भरपूर होने वाली है. रणबीर का बेहद खूंखार अंदाज लोगों को काफी पसंद आने वाला है.

बॉबी देओल ने लूटी लाइमलाइट

ट्रेलर में बॉबी देओल का खूनी अंदाज दिखा. उनका शर्टलेस लुक भी सुर्खियों में है. दोनों स्टार के फाइट सीन को देख सभी हैरान हैं. फिल्म को थिएटर में देखना काफी दिलचस्प होगा.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर: 

एनिमल रणबीर कपूर की अब तक की सबसे हिंसक फिल्म है. इसमें वो कभी ना देखे गए अंदाज में नजर आए. इसी कारण फिल्म को सेंसर बोर्ड से A रेटिंग मिली है. फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 21 मिनट और 23 सेकंड का है. फिलहाल एनिमल के रिलीज होने में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं. ये दिसंबर के पहले दिन सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए तैयार है. इससे पहले फिल्म के पोस्टर और गानों ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement