Advertisement

Jacqueline Fernandez के बर्थडे पर Sukesh Chandrashekhar ने खत में उड़ेला प्यार, हाथों से बनाई रोमांटिक तस्वीरें

Sukesh Chandrashekha ने Jacqueline Fernandez Birthday पर प्यार भरा खत लिखा है, जो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है.

Latest News
Jacqueline Fernandez के बर्थडे पर Sukesh Chandrashekhar ने खत में उड़ेला प्यार, हाथों से बनाई रोमांटिक तस्वीरें

Sukesh Chandrashekha Birthday Note For Jacqueline Fernandez: जैकलिन के बर्थडे पर सुकेश का खत

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए  हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez Birthday) आज अपना 38वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्रिटीज की ताबड़तोड़ विशेज मिल रही हैं. इन सबके बीच हाल ही में उन्हें महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) ने भी स्पेशल नोट भेजा है. सुकेश ठगी के आरोप में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है और वहां से अकसर जैकलिन के लिए प्यार का इजहार करता दिखाई दे जाता है. सुकेश ने जैकलिन के बर्थडे पर प्यार भरा खत लिखा है और खत पर पेन के जरिए रोमांटिक आर्ट भी बनाई है.

जैकलिन फर्नांडीस के बर्थडे पर लिखा सुकेश का खत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने एक्ट्रेस से वादा किया है कि वो अगले बर्थडे पर साथ होगा. इस खत में लिखा है कि 'मैं तुम्हें खूबसूरत फूलों का गुलदस्ता देना मिस कर रहा हूं, खास तौर पर तुम्हारे जादुई हग को और अपने हाथ से तुम्हें केक खिलाने को याद कर रहा हूं. बेबी मैं उम्मीद करता हूं कि तुम्हें मेरा बर्थडे गिफ्ट पसंद आएगा. मैं जानता हूं कि तुम्हें दुनिया भर का सोना, हीरे, मोतियों से वो खुशी नहीं मिलेगी, जो तुम्हें जानवरों के लिए शेल्टर बनाकर मिलेगी'.

ये भी पढ़ें- Sukesh Chandrashekhar ने अपने बर्थडे पर Jacqueline Fernandez को लिखा लव लेटर, 'I Love You Bomma'

Sukesh Chandrashekha Birthday Note For Jacqueline Fernandez

सुकेश ने आगे लिखा- 'बेबी इस खत के साथ भेजा गया ग्रीटिंग मैंने खुद बनाया है'. खत में बनाई गई आर्ट को लेकर सुकेशन ने बताया कि वो किस तरह जैकलिन से जुड़ी बातें मिस कर रहा है. उसने खत में लिखा कि उसका प्यार अमर है और इस ब्रह्माण में कोई भी ताकत उसे प्यार करने से रोक नहीं सकती है. खत के आखिर में सुकेश ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मेरी बोम्मा, मेरी हनीबी, धमाकेदार सेलीब्रेशन करना. मेरी बन मैं तम्हें पागलों की तरह प्यार करता हूं मेरी तरफ से एक का एक और टुकड़ा खा लेना, मेरी बेबी बोम्मा'.

ये भी पढ़ें- 'Sukesh ने मुझे बर्बाद कर दिया', कोर्ट में बोलीं Jacqueline Fernandez, पढ़ें एक्ट्रेस का पूरा बयान

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement