Advertisement

Sukesh Chandrashekhar ने अपने बर्थडे पर Jacqueline Fernandez को लिखा लव लेटर, 'I Love You Bomma'

Sukesh Chandrasekhar का एक बार फिर Jacqueline Fernandez के लिए प्यार उमड़ा है. महाठग ने एक्ट्रेस के लिए जेल से लव लेटर जारी किया है.

Sukesh Chandrashekhar ने अपने बर्थडे पर Jacqueline Fernandez को लिखा लव लेटर, 'I Love You Bomma'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस (Money Laundering Case) का आरोपी सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) आए दिन किसी ना किसी वजह के चलते खबरों का हिस्सा बना ही रहता है. खासतौर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) को लेकर सुकेश के बयान खूब सुर्खियां बटोरते हैं. अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला है. बता दें कि आज यानी 25 मार्च को अपने बर्थडे के मौके पर एक बार फिर सुकेश चंद्रशेखर का जैकलीन फर्नांडिस के लिए प्यार उमड़ा है.

महाठग ने एक बार फिर जैकलीन फर्नांडिस के लिए लव लेटर लिख अपने प्यार का इजहार किया है. जेल के अंदर से जारी अपने इस लेटर में सुकेश ने लिखा, 'माई बुम्मा, मैं आज अपने बर्थडे पर तुमको बहुत ज्यादा मिस कर रहा हूं. अपने आसपास तुम्हारी एनर्जी को मिस कर रहा हूं. मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं लेकिन मैं जानता हूं कि मेरे लिए तुम्हारा प्यार खत्म होने वाला नहीं है. मैं जानता हूं तुम्हारे खूबसूरत दिल में क्या है. मुझे किसी साक्ष्य की जरूरत नहीं है, मेरे लिए इतना ही काफी है बेबी.'

यह भी पढ़ें- Nora Fatehi: 'गाड़ी के लिए जान खा गई थी नोरा, घर खरीदने के लिए ली मोटी रकम', महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने खोली एक्ट्रेस की पोल?

सुकेश ने आगे लिखा, 'तुम भी जानती हो कि मैं तुमको कितना प्यार करता हूं मेरी बुम्मा. तुम और तुम्हारे प्यार का कोई मोल नहीं है, ये मेरी लाइफ का सबसे बेहतरीन गिफ्ट है. लव यू माइ बेबी, अपना दिल मुझको देने के लिए शुक्रिया.'

कौन है सुकेश चंद्रशेखर?
बता दें कि 32 वर्षीय सुकेश चंद्रशेखर पर देशभर में 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. सुकेश को साल 2017 में अन्नाद्रमुक के शशिकला खेमे को दो पत्ती वाला चुनाव चिह्न दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद से ही महाठग को लेकर आए दिन नए खुलासे होते आ रहे हैं. इन खुलासों में नोरा फतेही (Nora Fatehi), जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez), चाहत खन्ना (Chahatt Khanna), निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) जैसी कई फेमस एक्ट्रेसेस का नाम भी खुलकर सामने आया है.

यह भी पढ़ें- Money Laundering Case: झूठ बोल रही हैं Jacqueline Fernandez, सुकेश ने गिनाए तोहफे

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement