Advertisement

Nora Fatehi के मानहानि मामले पर Jacqueline Fernandez के वकील ने कही दो टूक, एक्ट्रेस को लगाई लताड़

Jacqueline Fernandez और Nora Fatehi के बीच की लड़ाई एक बार फिर चर्चा में आ गई है. जैकलीन के वकील ने अब नोरा को दो टूक जवाब दिया है.

Latest News
Nora Fatehi के मानहानि मामले पर Jacqueline Fernandez के वकील ने कही दो टूक, एक्ट्रेस को लगाई लताड़

Nora Fatehi Jacqueline Fernandez 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस (Money Laundering Case) में आए दिन नए खुलासे होते रहते हैं. इस मामले को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) और जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) भी सुर्खियां में रही हैं. इस मनी लॉन्ड्रिंग में क्लीन चिट मिलने के बाद नोरा ने जैकलीन पर मानहानि का केस दर्ज कराया था. नोरा का कहना था कि उन्हें इस केस में फंसाया जा रहा है. अब जैकलीन के वकील ने नोरा दो टूक जवाब दिया है.

हाल ही में नोरा फतेही ने दिल्ली के पटियाला हाई कोर्ट में जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ दायर मानहानि मामले में अपना बयान दर्ज कराया है. एक्ट्रेस का दावा है कि रुपये के मामले में उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है. 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला ठग सुकेश चन्द्रशेखर से जुड़ा है. जैकलीन को कथित तौर पर इस मामले में आरोपी बनाया गया है और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनसे पूछताछ की थी.

वहीं न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, नोरा ने कहा 'उन्होंने मुझे गोल्ड डिगर कहा है और मुझ पर एक सुकेश चंद्रशेखर के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया है और उनसे ध्यान हटाने के लिए चल रहे आपराधिक मामले में मेरा नाम शामिल किया है.'

अब इस मामले पर जैकलीन के वकील ने एक बयान जारी किया है. उन्होंने कहा 'जैकलीन ने कभी भी इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट या सोशल मीडिया पर इस मामले में किसी के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है. जैकलीन ने इस मामले के बारे में हमेशा सम्मानजनक और शालीन चुप्पी बनाए रखी है क्योंकि मामला विचाराधीन है और फैसला कोर्ट में लंबित है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि उसे बिना किसी गलती के कुछ अनुचित कानूनी कार्यवाही में घसीटा जा सकता है.'

 ये भी पढ़ें: 'Jacqueline Fernandez से जलती थी Nora Fatehi, किया मेरा ब्रेनवॉश' Sukesh Chandrashekhar ने खोली एक्ट्रेस की पोल?

नोरा फतेही ने एक्ट्रेस के खिलाफ अपमानजनक आरोप लगाने के लिए उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था. इसके अलावा, एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए कम से कम 15 मीडिया संगठनों पर मुकदमा भी दायर किया था.

ये भी पढ़ें: 'मेरे और Jacqueline के रिश्ते से जलती थी Nora Fatehi', ठग Sukesh Chandrashekhar ने किए चौंकाने वाले खुलासे

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement