Advertisement

Deepika Padukone का नाम लेकर कॉलेज में हुई 'शर्मनाक हरकत', फैंस ने की पुलिस एक्शन की डिमांड

Deepika Padukone से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस की डेटिंग लाइफ को लेकर भद्दा मजाक किया गया है.

Latest News
Deepika Padukone का नाम लेकर कॉलेज में हुई 'शर्मनाक हरकत', फैंस ने की पुलिस एक्शन की डिमांड

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बीते दिनों 'कॉफी विद करण' में नजर आने के बाद खूब सुर्खियों में रही थीं. वहीं, हाल ही में उनसे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर विवाद की वजह बन गया है. इस वीडियो में कुछ ऐसा दिखाया गया है जिसे शर्मनाक बताया जा रहा है. ये शर्मनाक हरकत एक नामी कॉलेज में हुई है. जहां पर एंटरटेनमेंट के नाम पर दीपिका की डेटिंग लाइफ और पास्ट रिलेशनशिप्स को परफॉर्मेंस पीस बनाकर पेश किया गया. इस इवेंट के विवादित वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर आलोचनाएं मिल रही हैं.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो वाराणसी के एक नामी कॉलेज का बताया जा रहा है. हालांकि, ये कहां का है इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है. इस वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की स्टेज पर 'बाजीराव मस्तानी' से इंस्पायर्ड आउटफिट में परफॉर्म कर रही है और उसके पीछे बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की डेटिंग लाइफ से जुड़ा वीडियो चल रहा है. वीडियो में कुछ स्टूडेंट्स परफॉर्म करते तो कुछ ऑडिएंस में सीटियां और तालियां बजाते नजर आ रहे हैं. इस पूरे वाकये को सोशल मीडिया पर 'शर्मनाक हरकत' करार किया जा रहा है. दीपिका के फैंस ने इस वीडियो पर कमेंट्स करते हुए गुस्सा जाहिर किया है. ये भी पढ़ें- अपनी शादी पर रो पड़ीं दीपिका, आंसू पी गए रणवीर, देखें अब तक का सबसे रोमांटिक वीडियो

ये वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने पुलिस को टैग करते हुए इस पर कार्रवाई की मांग की है. इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा 'इस तरह की हरकर करने वाले लोगों को सामने आकर एक्ट्रेस से माफी मांगना चाहिए'. एक और यूजर ने लिखा 'ये कोई मजाक नहीं है पुलिस को इस ओछी हरकत की जांच की जरूरत है'. हालांकि, पूरे विवाद पर एक्ट्रेस की ओर से अभी रिएक्शन आना बाकी है. बता दें कि इससे पहले दीपिका को 'कॉफी विद करण 8' के दौरान कही गई बातों के लिए टारगेट किया गया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement