Advertisement

Anushka Sharma को विराट का ऑफर, बोले 'बिजनेस कर ले मेरे साथ, ब्रेड पकौड़े की कसम कभी धोखा नहीं दूंगा'

Anushka Sharma और Virat Kohli अपनी क्यूटनेस के लिए फेमस हैं. उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें विराट अपनी पत्नी की फिल्म Band Baaja Baaraat का डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं.

Latest News
Anushka Sharma को विराट का ऑफर, बोले 'बिजनेस कर ले मेरे साथ, ब्रेड पकौड़े की कसम कभी धोखा नहीं दूंगा'

 Anushka Sharma Virat Kohli 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पावर कपल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. दोनों के वीडियो और फोटो आए दिन वायरल होते रहते हैं. हाल ही में अनुष्का और विराट (Anushka Sharma Virat Kohli viral video) का एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है जिसमें विराट को अपनी पत्नी की फिल्म बैंड बाजा बारात का डायलॉग बोलते देखा गया. आप भी देखें वीडियो. 

दरअसल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है. इसमें दोनों का एक और क्यूट मोमेंट वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक होस्ट एक्ट्रेस को कहते हैं कि वो कोई डायलॉग विराट को दें और वो इसे रिपीट करेंगे. इसपर एक्ट्रेस ने 2010 में रिलीज हुई फिल्म बैंड बाजा बारात का अपना एक हिट डायलॉग बोला. अनुष्का ने कहा 'प्यार व्यापार की जोड़ी कभी नहीं बैठती, ना भइया मैं को सिंगल ही बेस्ट.' इसपर विराट ने इसे दोहराया नहीं बल्कि फिल्म में एक्ट्रेस के को-स्टार रणवीर सिंह का डायलॉग बोल डाला.

विराट ने कहा 'बिजनेस कर ले मेरे साथ, ब्रेड पकौड़े की कसम कभी धोखा नहीं दूंगा.' ये सुन एक्ट्रेस हैरान रह गईं कि कैसे विराट को उनकी फिल्म का ये डायलॉग याद है. वहीं शो में बैठी ऑडियंस ने भी हूटिंग करना शुरू कर दिया.

इसके बाद विराट ने कहा 'सब याद रहता है मुझे'. इसके बाद खुशी से ब्लश करते हुए एक्ट्रेस बोलीं 'मुझे ऐसा लगा रहा मुझे प्रपोज कर दिया हो.'

ये भी पढ़ें: Cannes 2023 में Anushka Sharma ने किया शानदार डेब्यू, पति Virat Kohli ने यूं लुटाया प्यार

बता दें कि ये दोनों ही डायलॉग साल 2010 में रिलीज हुई अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह की फिल्म का है. इस फिल्म से ही रणवीर ने अपने करियर की शुरुआत की थी. दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था और ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement