Advertisement

आ गईं Anushka Virat की रोमांटिक वेडिंग एनिवर्सरी फोटोज, एक्ट्रेस ने चालाकी से छुपाया बेबी बंप?

Anushka Virat ने आज अपनी Wedding Anniversary सेलीब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर दी हैं, जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं.

Latest News
आ गईं Anushka Virat की रोमांटिक वेडिंग एनिवर्सरी फोटोज, एक्ट्रेस ने चालाकी से छुपाया बेबी बंप?

Anushka Sharma Virat Kohli

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और क्रिकेट स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) ने 11 दिसंबर को अपनी शादी की छठवीं सालगिरह (Anushka Virat Wedding Anniversary) मनाई है. इस खास मौके पर कई लोग उनकी लव स्टोरी को लेकर बात करते दिखाई दिए और इसके साथ ही दोनों को ताबड़तोड़ विशेज मिल ही थीं. वहीं, इस स्टार कपल ने एक दिन बाद आज अपने रोमांटिक सेलीब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर दी हैं. दिलचस्प बात ये भी है कि दोनों ने एनिवर्सरी पर अलग-अलग तस्वीरें पोस्ट की हैं और दोनों में ही अनुष्का शर्मा अपना बेबी बंप छुपाती नजर आ रही हैं.

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेडिंग एनिवर्सरी सेलीब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं. अनुष्का ने जो फोटो शेयर की है वो एक सेल्फी है और विराट ने जो तस्वीर साझा की है उसमें अनुष्का पीछे से विराट को गले लगाते हुए पोज दे रही हैं, इस तस्वीर में अनुष्का का सिर्फ चेहरा ही दिख रहा है. किसी भी फोटो में अनुष्का ने फुल पोज नहीं दिया है. प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच ये तस्वीरें देखकर फैंस का कहना है कि एक्ट्रेस ने एनिवर्सरी ने चालाकी से बेबी बंप छुपाया है. इन फोटोज पर कमेंट्स करते हुए फैंस विरुष्का को बधाइयां दे रहे हैं. कई सेलेब्रिटीज ने भी दोनों को शुभकामनाएं भेजी हैं. ये भी पढ़ें- World Cup 2023 में हार के बाद अनुष्का शर्मा ने लगाया विराट कोहली को गले, फोटो वायरल

अनुष्का ने एनिवर्सरी की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि किस तरह ये खास दिन फैमिली और दोस्तों के बीच प्यार से भरा था. दोनों ने 6 प्लस इनफिनिटी लिखते हुए हमेशा एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा किया है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

बता दें कि अनुष्का और विराट ने 2017 में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच इटली में शादी की थी. दोनों की इस ग्रैंड शादी की किसी को खबर तक नहीं हुई और इसके बाद जब तस्वीरें सामने आईं तो सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. अब ये क्यूट जोड़ी एक बेटी के माता-पिता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement