Advertisement

FIR के बाद FTII ने मनाया Payal Kapadia की कांस जीत का जश्न, Ali Fazal को नहीं आया रास

अली फजल (Ali Fazal) ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट(FTII) पर पायल कपाड़िया (Payal Kapadia) को कांस फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में जीत की बधाई देने पर नाराजगी जाहिर की है.

Latest News
FIR के बाद FTII ने मनाया Payal Kapadia की कांस जीत का जश्न, Ali Fazal को नहीं आया रास

Ali Fazal, Payal Kapadia

Add DNA as a Preferred Source

पायल कपाड़िया (Payal Kapadia) इन दिनों कांस फिल्म फेस्टिवल में अपनी जीत को लेकर चर्चा में है. उन्होंने कांस में ग्रांड प्रिक्स अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है. इन सभी के बीच अली फजल (Ali Fazal) ने कांस फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में ऐतिहासिक जीत के लिए निर्माता को बधाई देने के डबल स्टैंडर्ड के लिए पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट(FTII) की आलोचना की है. बता दें कि पायल की फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट (All We Imagine As Light)को कांस में सम्मान मिला है. 

रविवार को FTII, जहां से पायल ने शिक्षा हासिल की है, उन्होंने निर्माता और उनकी टीम को जीत की बधाई दी है. एफटीआईआई ने अपने ऑफिशियल एक्स पर लिखा- यह एफटीआईआई के लिए गर्व का पल है क्योंकि इसके एक्स स्टूडेंट ने कांस में इतिहास रच दिया है. जैसा कि हम 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा के लिए एक शानदार साल देख रहे हैं. एफटीआईआई सिनेमा के इस मेगा इंटरनेशनल मंच पर अपने एक्स स्टूडेंट की शानदार उपलब्धियों को संजोता है. इसी पोस्ट को अली फजल ने री-शेयर करते हुए एफटीआईआई पर तंज कसा और लिखा- उह, प्लीज मत करो. बस मत करो.

यह भी पढ़ें-Payal Kapadia ने रचा इतिहास, 77वें Cannes 2024 में All We Imagine As Light को मिला सम्मान

आपको बता दे कि एफटीआईआई ने पहले 2015 में पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन गजेंद्र चौहान की नियुक्ति पर विरोध करने के लिए पायल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी. छात्रों ने तर्क दिया था कि उनके काम के कारण उनकी क्रेडिबिलिटी नहीं थी. बी मूवीज, एफटीआईआई जैसे प्रमुख संस्थान का नेतृत्व करेंगे. 2015 में एफटीआईआई के निदेशक प्रशांत पथराबे को उनके कार्यालय में बंदी बनाने के आरोप में पायल और 34 अन्य छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी.

यह भी पढ़ें- Cannes Film Festival 2024 के लिए नॉमिनेट हुईं ये इंडियन फिल्में, 'पाम डी ओर' कैटेगरी में 30 साल बाद मिला नॉमिनेशन

वहीं, अब नौ साल बाद पायल ने ग्लोबल मंच पर भारत का नाम रोशन किया है. उनकी फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट के बारे में बात करें, तो यह फिल्म दो नर्सों- प्रभा (कानी कुसरुति) और अनु(दिव्यप्रभा) के बारे में है, जो मुंबई के एक अस्पताल में साथ काम करती हैं और वह रूममेट भी हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement