Advertisement

ओटीटी पर रिलीज होगी Mission Raniganj, जानें कब और कहां देख सकेंगे अक्षय कुमार की फिल्म

अक्षय कुमार(Akshay Kumar) और परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) स्टारर फिल्म मिशन रानीगंज द ग्रेट भारत रेस्क्यू(Mission Raniganj The Great Bharat Rescue) अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है.

Latest News
ओटीटी पर रिलीज होगी Mission Raniganj, जानें कब और कहां देख सकेंगे अक्षय कुमार की फिल्म

Mission Raniganj The Great Bharat Rescue

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अक्षय कुमार(Akshay Kumar) और परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) स्टारर फिल्म मिशन रानीगंज द ग्रेट भारत रेस्क्यू(Mission Raniganj The Great Bharat Rescue) 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स देखने को मिला था. हालांकि यह फिल्म कमर्शियल फ्लॉप रही थी, क्योंकि यह अपने रिपोर्ट्स के अनुसार बजट 55 करोड़ को निकाल पाने में नाकामयाब रही थी. वहीं, फिल्म ने कुल 46 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, बॉक्स ऑफिस के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. आइये जानते हैं कब और कहां इस फिल्म को देख सकेंगे. 

दरअसल, मिशन रानीगंज 1 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग शुरू होगी. नेटफ्लिक्स एप ने पोस्ट कर इसकी जानकारी शेयर की. पोस्ट के कैप्शन में लिखा- जब बाढ़ के कारण कई मजदूर कोयला खदान में फंस जाते हैं, तो एक इंजीनियर साहसी अंदाज में उन्हें निकालता है. यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है. 

ये भी पढ़ें- कोयला खदान में फंसे लोगों को बचाएंगे Akshay Kumar, पढ़ें Mission Raniganj Teaser की 5 खास बातें

1989 में हुई घटना पर बनी है फिल्म

यह रेस्क्यू थ्रिलर फिल्म 1989 में पश्चिम बंगाल के रानीगंज में हुई एक रियल घटना पर बनी है, जिसमें 6 कोयला खदान मजदूरों की मौत हो जाती है और 65 मजदूर बाढ़ वाली कोयला खदान में फंस जाते हैं. अक्षय कुमार ने फिल्म में खनिज इंजीनियर और ट्रेंड रेस्क्यू जसवंत सिंह गिल की भूमिका अदा की है. जसवंत सिंह गिल अपनी इस जाबाजी से नेशनल हीरो बन गए थे.वहीं, फिल्म में परिणीति ने जसवंत की पत्नी का रोल निभाया है. 

Mission Raniganj The Great Bharat Rescue

ये भी पढ़ें- Mission Raniganj के मेकर्स ने ऑडियंस को दिया बड़ा ऑफर, इतने पैसें में देखें फिल्म, जानें पूरी डिटेल्स

इन कलाकारों ने फिल्म में निभाई अहम भूमिका

मिशन रानीगंज द ग्रेट भारत रेस्क्यू में अक्षय कुमार के अलावा कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, जमीन खान, रवि किशन, वरुण बडोला, दिब्येंदु भट्टाचार्य, परिणीति चोपड़ा, सुधीर पांडे और शिशिर शर्मा भी हैं. आपको बता दें कि फिल्म का नाम पहले कैप्सूल गिल और द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू रखा गया था. हालांकि इसे बाद में बदल दिया गया था. फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया है और अक्षय इससे पहले उनके साथ साल 2016 में रिलीज फिल्म रुस्तम कर चुके हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement