बॉलीवुड
अदा शर्मा(Adah Sharma) ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) का मुंबई वाला फ्लैट खरीदने पर चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने बताया है कि जब वह वहां पर पहुंची थी तो कैसा महसूस हुआ था.
बीते साल अगस्त के महीने में अदा शर्मा(Adah Sharma) को सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) के लग्जरी सी-फेसिंग अपार्टमेंट के बाहर देखा गया था. जिसका रेंट रिपोर्ट्स के मुताबिक 4.51 लाख था. सुशांत सिंह राजपूत इस फ्लैट में लंबे वक्त तक रहे थे. इसी फ्लैट में एक्टर ने जून 2020 में सुसाइड की थी. जिसके बाद से लगभग 30 महीनों तक लैंडलॉर्ड को कोई भी किराएदार नहीं मिला है. हालांकि इस बीच एक्ट्रेस का बीते साल एक वीडियो सामने आया था, जहां उन्हें सुशांत के फ्लैट के बाहर देखा गया था और कहा गया था कि वो उस फ्लैट को खरीदने वाली हैं. वहीं, अब एक्ट्रेस ने इसपर बात की है.
दरअसल, हाल ही में यूट्यूबर सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू में अदा से पूछा गया कि क्या उन्होंने वह अपार्टमेंट खरीदा है, जिसमें दिवंगत एक्टर सुशांत रहते थे. इसपर एक्ट्रेस ने कहा,'' अभी के लिए मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगी कि मैं सभी के दिलों में रहती हूं.''
ये भी पढ़ें- Bastar से पहले ओटीटी पर देख डालें Adah Sharma की 5 फिल्में
मीडिया अटेंशन पर बोलीं अदा शर्मा
अदा ने आगे कहा कि, ''बोलने का एक सही टाइम होता है, जब मैं वह जगह देखने गई थी तो मीडिया की अटेंशन देखकर थोड़ा ओवरवेल्मड फील हुआ. मैं एक प्राइवेट पर्सन हूं. मुझे अपनी फिल्मों के लिए लोगों की नजरों में रहना पसंद है, लेकिन मैं हमेशा प्राइवेट रही हूं. मैं अपनी प्राइवेसी को बचा कर रखती हूं.
ये भी पढ़ें- The Kerala Story फेम अदा शर्मा की फिट और टोन बॉडी का ये है सीक्रेट, डाइट से लेकर वर्कआउट तक जानिए
सुशांत का घर खरीदने को लेकर बोलीं अदा शर्मा
इसके साथ ही अदा शर्मा ने सुशांत को लेकर देखे निगेटिव कमेंट्स पर भी बात की. अदा ने कहा, ''मैंने यह भी सोचा कि किसी ऐसे इंसान के बारे में बात करना गलत है, जो इस दुनिया में ही नहीं है, जिसने इतनी खूबसूरत फिल्में की हैं. मैं उसके लिए खड़ी नहीं हूं. वह एक ऐसे एक्टर हैं जिनका मैं बहुत सम्मान करती हूं, इसलिए मैं ऐसा करना चाहती हूं.'' हर चीज को वहीं रखना जहां उसका सम्मान हो. मुझे लोगों का अनाप शनाप कमेंट करना पसंद नहीं है. मैंने उसके बारे में कुछ कमेंट पढ़े हैं. मेरा मतलब है कि आप मुझे ट्रोल कर सकते हैं, लेकिन जो वहां नहीं है, उसे ट्रोल न करें उनके बारे में बोलने वाला कोई नहीं है. एक्ट्रेस ने आखिर में कहा, ''मैं जल्द ही इस बारे में बात करूंगी कि मैं कहां रहती हूं, लेकिन अभी मैं लाखों लोगों के दिलों में रह रही हूं, रेंट फ्री.
आखिरी बार इस फिल्म में नजर आईं थी अदा शर्मा
काम को लेकर बात करें तो अदा शर्मा को आखिरी बार फिल्म बस्तर द नक्सल स्टोरी में देखा गया था. फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और यह नक्सल के बारे में थी. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने भारत में 2.9 करोड़ की कमाई की और दुनिया भर में 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया.
DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.
देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.