Advertisement

The Kerala Story की एक्ट्रेस Adah Sharma ने फिल्मों से लिया ब्रेक, शॉकिंग फैसले से फैंस हैरान

Adah Sharma हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराई गई थीं. इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट डाला है जिसमें उन्होंने कहा है कि वो फिल्मों से फिलहाल के लिए ब्रेक ले रही हैं. जानिए इसके पीछे की वजह क्या है.

Latest News
The Kerala Story की एक्ट्रेस Adah Sharma ने फिल्मों से लिया ब्रेक, शॉकिंग फैसले से फैंस हैरान

Adah Sharma 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इसी साल रिलीज हुई फिल्म द केरला स्टोरी (The Kerala Story) की लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आई थी. कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस की अचानक तबीयत खराब हो गई है और इसके चलके उन्हें अस्पताल (Adah Sharma Hospitalalized) ले जाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदा शर्मा को खाने की वजह से डायरिया हो गया था, जो बाद में बिगड़ गया था. उनका अस्पताल में इलाज चला पर अब उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को हैरान कर दिया है. 

बीते दिनों अदा शर्मा के अस्पताल पहुंचने की खबरें इंटरनेट पर छाई हुई थीं. अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर कहा है कि वो ब्रेक पर जा रही हैं. एक्ट्रेस ने खुल कर कहा है कि पित्ती यानी Hives के कारण वो कुछ दिनों से ठीक नहीं हैं. उन्होंने आगे कहा कि दवाओं के असर के कारण उनकी त्वचा की स्थिति खराब होने लगी है.

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई फोटोज पोस्ट की हैं. उन्होंने तस्वीरों को 'ट्रिगर चेतावनी: ग्राफिक इमेज आगे' कहते हुए लेबल किया और एक झलक दी कि उनकी त्वचा ने दवा पर कैसे प्रतिक्रिया की. उन्होंने कैप्शन में लिखा 'आप सबको धन्यवाद…कहां कहां से मुझे मेसेज मिले और कुछ लोग जो इतने साल से मिले भी नहीं. अगर आप त्वचा पर चकत्ते से डरते हैं तो स्वाइप न करें. तस्वीरें थोड़ी डरावनी हैं...लेकिन मैंने सोचा कि सिर्फ सुंदरता की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर नहीं करनी चाहिए ना.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah)

ये भी पढ़ें: The Kerala Story की लीड एक्ट्रेस Adah Sharma की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

उन्होंने आगे कहा 'मैं कुछ दिनों से बीमार हूं. पित्ती आ गईं. पित्ती ये भयानक दाने हैं. तो फुल स्लीव्स पहन के छुपा रही थी. चेहरे पे आ गए. तो फिर मैंने दवा ली और पता चला कि मुझे दवा से एलर्जी है इसलिए बहुत सारी उल्टी हो गई. तो अब एक दूसरी दवा और इंजेक्शन लेके, पूरी आस्तीन से बॉडी कवर करके मैं आज प्रमोशन करूंगी.'

ये भी पढ़ें: Adah Sharma के आगे नहीं टिक पाईं Kangana और Alia Bhatt, The Kerala Story की एक्ट्रेस ने इस मामले में सुपरस्टार्स को पछाड़ा

एक्ट्रेस ने आगे लिखा 'इसके बाद मैंने अपनी अम्मा से वादा किया था कि मैं अपनी सेहत का ख्याल रखूंगी. तो कल मैं कुछ दिनों के लिए जा रही हूं. अम्मा ने कहा है रेडियो ट्रेल्स, ज़ूम इंटरव्यू, प्रोमो शूट सब हो गया अब हेल्थ पर ध्यान दो. मैं आयुर्वेदिक उपचार करने जा रहा हूं. मुझे जल्द वापस आना है. तब तक इंस्टा पे अपडेट करती रहूंगी कमांडो के पर्दे के पीछे के सीन. भावना रेड्डी को रेड्डी होना अगला प्रोजेक्ट यहीं से शुरू हो रहा है. वो क्या बोलते हैं फिंगर क्रॉस. अपना लाओ कंटिन्यू करके देना.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement