Advertisement

कौन हैं महेंद्र सिंह धोनी के भाई, कई साल बाद साथ नजर आई 'राम लखन' वाली जोड़ी

Mahendra Singh Dhoni News: महेंद्र सिंह धोनी की उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है. आइए जानते हैं कि उनके भाई क्या करते हैं और कहां रहते हैं.

कौन हैं महेंद्र सिंह धोनी के भाई, कई साल बाद साथ नजर आई 'राम लखन' वाली जोड़ी

Mahendra singh dhoni Brother News Hindi 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल 2023 (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को चैंपियन बनाकर महेंद्र सिंह धोनी अपने घर रांची पहुंच गए हैं. जहां से उनकी एक तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni Brother) अपने बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आ रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी के साथ सालों बाद नजर आ रहे उनके भाई नरेंद्र सिंह धोनी (Narendra Singh Dhoni) क्या करते हैं. 

महेंद्र सिंह धोनी और उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी के रिश्ते को लेकर मीडिया में ज्यादा चर्चा नहीं होती है. यहां तक एमएस धोनी की बायोपिक में भी उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी को नहीं दिखाया गया था. नरेंद्र धोनी एम एस धोनी से लगभग 10 साल बड़े हैं और वह झारखंड के रांची में ही रहते हैं.

ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज दौरे से होगी रोहित शर्मा की छुट्टी? अजिंक्य रहाणे को बनाया जा सकता है टीम का कप्तान

क्या करते हैं महेंद्र सिंह धोनी के बड़े भाई? 

नरेंद्र धोनी एक राजनेता हैं. वह 2013 में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे. वह सपा में शामिल होने से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ थे. नरेंद्र धोनी की शादी 21 नवंबर, 2007 में हुई थी. उनके एक बेटा और एक बेटी है. वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रांची में ही रहते हैं. वह उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव में भी कुछ समय बिताते हैं. एक मशहूर खिलाड़ी के भाई होने के बावजूद भी वह आम आदमी की तरह जीवन व्यतीत कर रहे हैं. इस वजह से उनके व्यवसाय और नेटवर्थ के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है. 

ये भी पढ़ें: 'मैं बस हाथ मिला रहा था और फिर कोहली ने..', Virat Kohli के साथ विवाद पर नवीन उल हक का बड़ा खुलासा

नरेंद्र धोनी ने अपने भाई को लेकर कही थी ऐसी बात

इंटरव्यू के दौरान धोनी के भाई नरेंद्र सिंह ने कहा था कि उनके अपने छोटे भाई के साथ बहुत अच्छे संबंध है. वह भी धोनी की तरह स्कूल के दिनों में क्रिकेट खेलते थे. माही पर बनी फिल्म में अपना कैरेक्टर ना होने पर उन्होंने कहा था कि एम एस धोनी के जीवन में उनका कोई ज्यादा योगदान नहीं रहा था इसलिए फिल्म में उनका जिक्र नहीं किया गया था. उन्होंने यह भी बताया था कि जब धोनी ने 10 साल की उम्र में बल्ला थामा था तो वह उनके साथ नहीं रहते थे. उस समय वह कुमाऊं विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहे थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement