Advertisement

ये शख्स पिच पर बैठकर लगाता है चौके छक्के, क्रिकेट के लिए ऐसा प्यार देख नम हो जाएंगी आंखें

Viral Video: एक क्रिकेटर का वीडियो सामने आया है जो कि पिच पर बैठकर चौके छक्कों की बारिश कर देता है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

ये शख्स पिच पर बैठकर लगाता है चौके छक्के, क्रिकेट के लिए ऐसा प्यार देख नम हो जाएंगी आंखें
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: क्रिकेट को जुनून का खेल कहा जाता है. भारतीय बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक में क्रिकेट को लेकर जो जोश देखने को मिलता है, वो किसी और खेल के लिए नहीं दिखता है.  क्रिकेट की इस दीवानगी के चलते ही भारत में क्रिकेट एक बहुत बड़ी इडंस्ट्री हैं. क्रिकेट को लेकर प्यार का वीडियो सामने आया है जिसे जो भी देख रहा है, वो इमोशनल हो जा रहा है. वायरल वीडियो में एक दिव्यांग क्रिकेट खेलता नजर आ रहा है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक दिव्यांग क्रिकेटर के हौसला देखने को मिला है जिसे लोग सलाम कर रहे हैं. शख्स दिव्यांग है और पिच पर बैठकर शानदार शॉट्स मार रहा है, जिसे देश लोग हैरान रह गए हैं. शख्स ऐसे शॉट्स खेल रहा है मानों वो कोई प्रोफेशनल क्रिकेटर हो. 

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया को रोक पाना होगा मुश्किल, एशिया कप में लौट रहे ये दो धाकड़ खिलाड़ी

इस दिव्यांग खिलाड़ी ने गुड़ लेंथ गेंद पर एक बेहतरीन शॉट खेला और गेंद सीमा रेखा पार कर गई. इसके बाद उसके शॉट्स को देखकर उसके साथी क्रिकेटर्स ने उसकी पीठ थपथपाई. बता दें कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देख लोगों को आंखें नम हो जा रही हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement