Advertisement

Jio Vs Airtel: 250 से कम रुपये में Jio और Airtel के प्लान में मिलेंगे ये फायदे, सारी डिटेल जानें यहां

Jio Vs Artel Plan Comparision: अगर आप सस्ते रिचार्च प्लान की तलाश में हैं, तो 250 रुपये से कम में जियो का प्लान ले सकते हैं. जानें एयरटेल की तुलना में इसमें क्या सुविधाएं मिलेंगी. 

Latest News
Jio Vs Airtel: 250 से कम रुपये में Jio और Airtel के प्लान में मिलेंगे ये फायदे, सारी डिटेल जानें यहां

Jio Vs Airtel Plan Comparison

Add DNA as a Preferred Source

स्टूडेंट्स को आम तौर पर छोटे रिचार्च जी जरूरत होती है. Jio और Airtel दोनों ही कंपनियों के 250 रुपये से कम में रिचार्ज के विकल्प मौजूद हैं. इन प्लान्स में आपको वीडियो सर्फिंग के लिए भरपूर डेटा मिलेगा. साथ ही फ्री कॉलिंग के अलावा कुछ और भी सुविधाएं मिलेंगी. इन प्लान्स की खासियत के बारे में जानें और देखें कि आपके लिए कौन सा प्लान बेस्ट विकल्प है. यहां हम आपको दोनों प्लान के बीच तुलना करके बताएंगे कि कौन सा प्लान आपके लिए बेस्ट है.

250 रुपये से कम में Jio के हैं दो प्लान 
Jio के 250 रुपये से कम में दो प्लान हैं. इनमें से एक 179 रुपये वाला प्लान है. इस प्लान के साथ आपको रोज 1GB डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी. जियो का एक और प्रीपेड 239 रुपये में है. इसके साथ आपको 1.5G डेटा हर रोज मिलेगा. साथ ही, अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा भी मिलेगी. इसके अलावा, हर रोज 100 एसएमएस फ्री हैं. 


यह भी पढ़ें: Elon Musk को पछाड़ आगे निकले Mark Zuckerberg


Airtel के प्लान में हैं ये सुविधाएं 
एयरटेल का एक प्लान 179 रुपये का है. इसमें कुल 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ में 2GB डेटा और 300 एसएमएस के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है. जिन लोगों के पास वाई-फाई की सुविधा हो, तो उनके लिए ये बेस्ट प्लान है. इसके अलावा, एयरटेल का एक प्लान 239 रुपये का है. इसमें 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1GB डेटा, रोजाना 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है.

आप अपनी जरूरत और सुविधा के मुताबिक इनमें से कोई भी प्लान चुन सकते हैं. ये प्लान छोटे रिचार्ज विकल्पों के लिए और खास तौर पर स्कूल-कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं.


यह भी पढ़ें: FD नहीं अब पोस्‍ट ऑफिस की इस स्कीम में करें इन्वेस्ट, मिलेगा तगड़ा इंटरेस्ट


डीएनए हिंदी का मोबाइल एप्लिकेशन Google Play Store से डाउनलोड करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement