Advertisement

वर्ल्ड कप हार के बाद विराट कोहली ने रोहित शर्मा को दिया झटका, तोड़ा अहम रिश्ता

वर्ल्ड कप 2023 में हार के बाद भारतीय क्रिकेट की सबसे पुरानी जोड़ी टूट गई है. जानिए क्या है मामला.

वर्ल्ड कप हार के बाद विराट कोहली ने रोहित शर्मा को दिया झटका, तोड़ा अहम रिश्ता

Virat Kohli Bunty Sajdeh

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय टीम वर्ल्ड कप खिताब से एक कदम दूर रह गई. रविवार, 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से हराकर करोड़ों भारतीयों का सपना चकनाचूर कर दिया है. इसके बाद भारतीय क्रिकेट की सबसे पुरानी जोड़ी टूटने के कगार पर आ गई है. दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहली ने अपने मैनेजर बंटी सजदेह के साथ रिश्ता तोड़ लिया है. बंटी, रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह के कजिन भाई हैं.

यह भी पढ़ें: भारत हारा तो खुश हुए पाकिस्तानी क्रिकेटर्स, अब्दुल रज्जाक ने फिर बोली गंदी बात

कोहली खोलेंगे अपनी खुद की कंपनी

कोहली और बंटी क्यों अलग हो रहे हैं, इस पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. खबरों के मुताबिक, कोहली जल्द ही अपनी खुद की कंपनी शुरू करने जा रहे हैं, जो उनका पीआर और एंडोर्समेंट का काम देखेगी. माना जा रहा है कि इसी वजह से कोहली अपने मैनेजर बंटी की छुट्टी करने जा रहे हैं. कोहली के कंपनी की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है.

बता दें कि कोहली और बंटी की जोड़ी लंबे से समय से काफी सफलतापूर्वक चलती आ रही थी. बंटी सालों से कोहली के मैनेजमेंट का काम देख रहे थे. उन्होंने ही Puma के साथ कोहली की 100 करोड़ की डील कराई थी. इसके अलावा बंटी की कॉर्नस्टोन कंपनी ने MRF, Audi और पेप्सी जैसी कंपनियों की डील कोहली के साथ करवाई थी.

बॉलीवुड और क्रिकेट के बड़े नाम हैं बंटी

बंटी सजदेह कॉर्नरस्टोन टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक हैं. यह कंपनी कोहली के अलावा बड़े क्रिकेट सितारों और फिल्मी सितारों का पीआर देखती है. पहले बंटी की कंपनी में ही रोहित की पत्नी रितिका बतौर स्पोर्ट्स मैनेजर काम करती थीं. बंटी का सलमान खान के साथ भी खास रिश्ता है. वह सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह के भाई हैं. हालांकि सोहेल और सीमा ने 2022 में तलाक ले लिया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement