Advertisement

‘मैं तेरे पर भरोसा कर रहा हूं’, जानें किस भारतीय का सिराज ने तोड़ा था भरोसा?

Mohammed Siraj की बेहतरीन गेंदबाजी के चलते एशिया कप 2023 का फाइनल जीत लिया है. इस दौरान सोशल मीडिया पर सिराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

‘मैं तेरे पर भरोसा कर रहा हूं’, जानें किस भारतीय का सिराज ने तोड़ा था भरोसा?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एशिया कप 2023 में भारत श्रीलंका के बीच आज फाइनल मैच खेला गया, जिसे भारत ने आसानी से जीत लिया. इस मैच में मोहम्मद सिराज की बॉलिंग सबसे ज्यादा चर्चा में रहे. सिराज ने 7 ओवर में 6 विकेट लेकर 21 रन दिए. वहीं श्रीलंकाई टीम ने महज 50 रनों का ही स्कोर बना सकी. सिराज आज चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस दौरान उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. 

दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में मैच में आर अश्विन ने सिराज को स्ट्राइक दी और कुछ ऐसा कहा जिसे सुनते ही सिराज इतने जोश में आ गए कि उन्होंने तुरंत ही शानदार छक्का जड़ दिया. सिराज के साथ अश्विन का यह इंसीडेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें- रोहित की कप्तानी में भारत ने दूसरी बार जीता एशिया कप, श्रीलंका को बुरी तरह धोया

अश्विन के साथ का मजेदार वीडियो वायरल

इस वायरल वीडियो में रविचंद्रन अश्विन एक रन लेकर मोहम्मद सिराज को स्ट्राइक देते हैं और फिर कहते हैं, 'रन लेकर भरोसा किया है, अच्छे से खेलना...' सिराज ने अश्विन के भरोसे की बात पर हां में सिर हिलाया लेकिन फिर सिराज ने अश्विन के इस भरोसे को अगली ही गेंद पर तोड़ दिया है. 

यह भी पढ़ें- सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ झटके 6 विकेट, वसीम अकरम ने दिया बेतुका बयान

सिराज ने तोड़ा था अश्विन का भरोसा

अश्विन की सीख और भरोसे को सिराज ने अगली ही गेंद पर तोड़ दिया. सिराज ने ऐसा बल्ला घुमाया कि अश्विन भी भौचक्के रह गए. सिराज के बल्ले से जोरदार छक्का निकला, जिसे देख लोग हैरान रह गए हैं. बता दें कि सोशल मीडिया पर आज भी यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग फनी रिएक्शन दे रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement