Advertisement

DGCA ने वीकली ऑफ का फैसला वापस लिया, वीकली ऑफ की जगह लीव नहीं लगा सकते | इंडिगो संकट के बाद फैसला वापस लिया, पायलट के रेस्ट के घंटे पहले की तरह रहेंगे | पीएम मोदी के साथ बातचीत के बाद पुतिन ने साफ किया, भारत को बिना रोक-टोक के तेल देंगे | द्विपक्षीय बैठक के बाद राष्ट्रपति पुतिन का बयान- सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर बात हुई, भारत को फ्यूल की सप्लाई जारी रहेगी, रूस भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में भी सहयोग देगा | पुतिन के साथ बातचीत के बाद पीएम मोदी का बयान- भारत-रूस में कई दशक से ऐतिहासिक संबंध, आर्थिक मजबूती दोनों देशों का लक्ष्य, आतंक के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश साथ | इंडिगो संकट पर सरकार गंभीर, नागर विमानन मंत्रालय ने मॉनिटरिंग के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया, एयरलाइंस की रियल टाइम अपडेट, किरायों पर निगरानी

Sara Ali Khan की बातों से चिढ़ गए Ex बॉयफ्रेंड Kartik Aaryan? दे डाली 'इज्जत करने' की सीख

Kartik Aaryan ने अपने एक इंटरव्यू में पास्ट रिलेशनशिप को लेकर हुई बातों पर खुलकर जवाब दिया है. Sara Ali Khan ने Koffee With Karan में बिना नाम लिए बहुत कुछ कह दिया था.

Latest News
Sara Ali Khan की बातों से चिढ़ गए Ex बॉयफ्रेंड Kartik Aaryan? दे डाली 'इज्जत करने' की सीख

Kartik Aaryan, Sara Ali Khan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' का आठवां (Koffee With Karan 8) सीजन चल रहा है. इस शो पर आने वाला हर सेलेब्रिटी चाहे कितना भी संभलकर बोले उसकी बातों पर विवाद हो ही जाता है. सारा अली खान (Sara Ali Khan) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) वाले लेटेस्ट एपिसोड को सबसे बोरिंग बताया जा रहा था लेकिन इसकी वजह से भी विवाद छिड़ गया है. इस बार हंगामा इंडस्ट्री के अंदर ही हो रहा है. हुआ कुछ ऐसा है कि अनन्या और सारा की बातों की वजह से कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) बेइज्जत महसूस कर रहे हैं.

दरअसल, कॉफी विद करण 8 पर अनन्या पांडे और सारा अली खान एक साथ आई थीं. इस दौरान दोनों ने पर्सनल लाइफ पर खुलकर बातें की हैं. बातों- बातों में करण ने कार्तिक आर्यन का जिक्र भी छेड़ ही दिया. करण जौहर ने पूछा 'क्या आपके लिए अपने एक्स के साथ दोस्ती करना आसान था?', यहां पर करण का इशारा कार्तिक आर्यन की तरफ था. इस पर हिंट समझते हुए सारा ने तुरंत कहा 'नहीं, बिल्कुल आसान नहीं'. इसके अलावा भी शो पर कार्तिक का नाम लिए बिना हिंट में कई सारी बातें हुईं जो कार्तिक को कतई पसंद नहीं आईं और उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस पर खुलकर नाराजगी भी जाहिर कर दी है. ये भी पढ़ें- Sara Ali Khan ने बेबाकी से फ्लॉन्ट की पेट की चर्बी, 2 हफ्ते में किया शॉकिंग ट्रांस्फॉर्मेशन

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में फिल्म कंपैनियन से बात की है. इस दौरान उनसे पूछा गया कि सारा जिस तरह से KWK8 में रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात कर रही थीं, उस पर आपका क्या रिएक्शन है. इस पर कार्तिक ने जवाब दिया- 'एक चीज मुझे लगती है कि रिलेशनशिप अगर दो लोगों का है तो दूसरे इंसान को भी वो बातें नहीं करनी चाहिए. हम सबको अपने रिलेशनशिप की इज्जत करनी चाहिए. ये अच्छा नहीं है कि अगर रिलेशनशिप चला नहीं तो उसके बारे में इस तरह बात की जाए. आप किसी के साथ होते हो तो ये नहीं सोचते हो कि ये खत्म हो जाएगा. आपको साथ बिताए वक्त की इज्जत करनी चाहिए. मुझे लगता है आपको अपनी भी इज्जत करनी चाहिए'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement