Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

CSK vs KKR Pitch Report: एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी सीएसके और केकेआर की भिड़ंत, जानें कैसा है पिच का मिजाज

CSK vs KKR Pitch Report: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2024 का 22वां मुकाबला सोमवार 8 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है.

Latest News
CSK vs KKR Pitch Report: एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी सीएसके और केकेआर की भिड़ंत, जानें कैसा है पिच का मिजाज

आईपीएल 2024, सीएसके बनाम केकेआर पिच रिपोर्ट (CSK vs KKR Pitch Report)

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2024 का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच सोमवार 8 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है. जहां ऋतुराज गायकवाड़ के सामने श्रेयस अय्यर की चुनौती होगी. केकेआर आईपीएल 2024 में अब तक एक भी मैच हारी नहीं हैं. जबकि सीएसके ने 4 मैचों में से 2 में जीत और 2 में हार का सामना किया है. वहीं कोलकाता को चेन्नई को उसके घर में हराना इतना आसान नहीं होगा. आइए जानते हैं कि एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच कैसी है और यहां गेंदबाज या बल्लेबाज किसे फायदा मिलेगा. 


यह भी पढ़ें- कश्मीर की जल रानी बिलकिस मीर ने बढ़ाया देश का मान, ओलंपिक जूरी मेंबर बनने वाली भारत की पहली महिला बनीं


एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में की पिच स्पिनर्स के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां गेंद काफी स्लो रहती है. हालांकि इस मैदान पर बल्लेबाजों को सब्र के साथ बल्लेबाजी करने की जरूरत होती है. ऐसे में अगर बल्लेबाज रुककर खेलते हैं, तो वो बड़ी पारी खेलने में कामयाब हो सकते हैं. वहीं यहां टॉस अहम भुमिका नहीं निभाएगा. यहां कप्तान टॉस जीतकर पहले कुछ भी चुन सकते हैं. 

एमए चिदंबरम स्टेडियम की वेदर रिपोर्ट

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा. मैच के दिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. फैंस इस मैच का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं. सीएसके बनाम केकेआर मुकाबले में बारिश अपनी खलल नहीं डाल सकती है, जिसका फायदा दोनों टीमों को भी हो सकता है.  

किस टीम का पलड़ा भारी

सीएसके और केकेआर के बीच आईपीएल में अब तक कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सीएसके ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि केकेआर ने सिर्फ 10 मैचों में जीत हासिल की है. सीएसके का पलड़ा एकतरफा भारी नजर आ रहा है. लेकिन इस सीजन केकेआर को हराना इतना आसान नहीं होगा. ऐसे में अब देखना ये है कि सीएसके अपना दबदबा बनाए रखती या केकेआर जीत के साथ वापसी करेगी. 

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है.. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.idpl.dna&pcampaignid=web_share

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement