Advertisement

जेल में सत्येंद्र जैन को चाहिए फल और सलाद, कोर्ट में लगाई याचिका

Satyendar Jain: सतेंद्र जैन द्वारा लगाई गई याचिका में कहा गया है कि उन्हें जेल में 'जैन आहार' नहीं दिया गया और उन्हें मंदिर जाने से भी रोका जा रहा है.

जेल में सत्येंद्र जैन को चाहिए फल और सलाद, कोर्ट में लगाई याचिका

सत्येंद्र जैन (फाइल फोटो)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) लंबे समय से जेल में बंद है. सोमवार को उन्होंने सीबीआई कोर्ट में याचिका लगा कर यह मांग की है कि उन्हें 'धार्मिक आहार' दिया जाए. सत्येंद्र जैन ने मांग की है कि जब तक वह सलाखों के पीछे हैं तब तक उन्हें फल व सलाद के रूप में 'जैन आहार' दिया जाए. सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग  से जुड़े मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन्हें ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया था. 

सीबीआई कोर्ट में सत्येंद्र जैन द्वारा लगाई गई याचिका में कहा गया है कि उन्हें जेल में 'जैन आहार' (Jain Food) नहीं दिया गया और उन्हें मंदिर जाने से भी रोका जा रहा है. आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि वह मंदिर जाए बिना नियमित भोजन नहीं करते. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह भोजन के रूप में फल और सलाद ही लेते हैं.

पढ़ें- सत्येंद्र जैन का मसाज वीडियो कैसे हुआ लीक? कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस

उन्होंने कहा कि वह मंदिर जाए बिना 'अनाज और दूध से जुड़े उत्पाद' नहीं ले सकते और उन्हें पिछले दो दिनों से आहार के फल व सलाद नहीं दिया जा रहा है. सतेंद्र जैन की इस याचिक पर सीबीआई कोर्ट आज सुनवाई करेगी. आपको बता दें कि सत्येंद्र जैन द्वारा यह डिमांड भाजपा द्वारा उनका एक वीडियो जारी रिलीज किए जाने के बाद जारी किया गया है. यह वीडियो तिहाड़ जेल के अंदर का है. इसमें वह मसाज लेते नजर आ रहे हैं.

पढ़ें- जेल में मसाज कराते दिखे दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन, VIDEO आया सामने

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement