Advertisement

Noida Crime News: एयर इंडिया स्टाफ की सरेआम हत्या, जिम करके निकलकर कार में बैठते समय मारी गोली

Viral Murder Video: पहले जिम ट्रेनर की सरेआम गोली मारकर हत्या करने की खबर फैली थी, लेकिन बाद में मृतक की पहचान एयर इंडिया क्रू मेंबर के तौर पर की गई है. 

Latest News
Noida Crime News: एयर इंडिया स्टाफ की सरेआम हत्या, जिम करके निकलकर कार में बैठते समय मारी गोली
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Noida Air India Crew Member Murder- नोएडा के सेक्टर-104 में शुक्रवार को एयर इंडिया के एक क्रू मेंबर (जहाज के अंदर मौजूद रहने वाला स्टाफ) की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है. थाना सेक्टर-39 के हाजीपुर मार्केट में एयर इंडिया क्रू मेंबर को उस समय गोली मारी गई, जब वह जिम करने के बाद बाहर निकलकर अपनी कार में बैठ रहे थे. दो बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. सूचना पर पहुंची नोएडा पुलिस को मौके पर कार के अंदर मृत हालत में एक शव मिला, जिसकी पहचान एयर इंडिया क्रू मेंबर सूरजभान के तौर पर हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस पहली नजर में घटना को रंजिशन मर्डर का मामला मान रही है. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

नौ राउंड फायरिंग की हत्यारों ने

नोएडा पुलिस की जांच में सामने आया है कि दिल्ली के मूल निवासी सूरजभान यहां लोटस पनास सोसाइटी में कुछ समय से रह रहे थे. वह हाजीपुर मार्केट के श्रीप्लाजा के एक जिम में वर्कआउट करते थे. शुक्रवार को भी वह जिम से वर्कआउट करने के बाद बाहर निकले थे. वह सड़क किनारे कार में बैठकर केले खा रहे थे. इसी दौरान वहां दो बाइक पर सवार होकर पांच बदमाश पहुंचे. अगली बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने सूरजभान की कार के पास आते ही गोलियां बरसानी शुरू कर दी. कुल नौ राउंड फायरिंग करने के बाद बदमाश वहां से हाजीपुर अंडरपास की तरफ फरार हो गए. सूरजभान को कई गोलियां लगीं और उन्होंने मौक पर ही दम तोड़ दिया.

मृतक की है तीन साल की बेटी

मृतक सूरजभान की जिस तरीके से हत्या की गई है, उसे देखकर पुलिस इसे किसी पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला मान रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बारे में सूरजभान के परिवार और दोस्तों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जाएगी. सूरजभान की एक तीन साल की बेटी है. नोएडा के एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरिश्चंद्र के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सभी एंगल से जांच शुरू की जा रही है. जल्द ही हत्यारों को दबोच लिया जाएगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement