Advertisement

Uttar Pradesh News: यूपी के बलिया में घर के गार्डन में मिली पूरे परिवार की लाश, पुलिस जांच में जुटी    

Ballia Family Suicide:बलिया के एक गांव में रविवार रात  बगीचे में चार लोगों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. पुलिस को शुरुआती जांच में पूरे परिवार की हत्या के बाद आत्महत्या करने का मामला लग रहा है.

Uttar Pradesh News: यूपी के बलिया में घर के गार्डन में मिली पूरे परिवार की लाश, पुलिस जांच में जुटी     

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बलिया में पूरे परिवार की हत्या करने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई होती रहती थी. रविवार को भी पड़ोसियों ने झगड़े की आवाज सुनी थी. हालांकि, झगड़े के काफी घंटे बाद जब घर में कोई हलचल नहीं दिखी तो पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया. पुलिस जब घर पहुंची तो बगीचे में पति-पत्नी के साथ दोनों बच्चों के शव मिले. आसपास के लोगों को पूरे परिवार के इस तरह से आत्महत्या करने पर यकीन नहीं आ रहा है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के पास से सुसाइड नोट भी मिला है. इस नोट में लिखा है कि किसी को भी परेशान न किया जाए. पारिवारिक कलह से परेशान होकर यह कदम उठा रहे हैं. 

घटना उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia Crime) के बांसडीह थाना क्षेत्र के देवडीह गांव की है. शख्स के पास से बरामद सुसाइड नोट में लिखा है कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है. पुलिस को शक है कि पहले पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद उसने खुद फांसी लगा ली. मृतक का नाम श्रवण राम बताया जा रहा है. श्रवण के भाई का कहना है कि कुछ दिन पहले तक परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर झगड़ा चल रहा था लेकिन सब कुछ ठीक हो गया था. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 8 डिग्री तो कश्मीर में शून्य से नीचे पहुंचा पारा, यहां गिरेंगे ओले

श्रवण ने कर दी पत्नी बच्चों की हत्या और फिर लगाई फांसी 
श्रवण की पत्नी शशिकला (35), बड़ा बेटा सूर्या (7) और एक 5-6 महीने का बच्‍चा है. ये सभी मृत पाए गए हैं. मामले की जांच कर रहे एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्म हत्या का मामला है. बच्चों और पत्नी की हत्या धारदार हथियार से की गई और फिर खुद भी फांसी लगा ली. एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है कि पत्नी के साथ लगातार झगड़े और पारिवारिक कलह की वजह से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है. उसकी इस हरकत के लिए किसी को परेशान न किया जाए.  

परिवार का दावा, पत्नी से परेशान था श्रवण
श्रवण के परिवार का कहना है कि संपत्ति को लेकर जो भी विवाद था वह सब हल हो गया था. पत्नी की वजह से अक्सर परेशान रहता था और दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे. पुलिस का कहना है कि मृतक शशिकला के परिवार को सूचना दी गई है. अभी तक कोई आया नहीं है उनका बयान अलग से दर्ज किया जाएगा. पड़ोसियों ने भी दावा किया कि रविवार को झगड़े की आवाज आ रही थी लेकिन फिर शांति हो गई थी. अक्सर ही पति-पत्नी झगड़ते रहते थे. 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर में करना है दर्शन और पूजा तो यहां मिलेगा आपके हर सवाल का जवाब   

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement