Advertisement

Trains For Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर देखने के लिए बेताब जनता को रेलवे ने दी स्पेशल ट्रेन की सौगात 

Special Trains For Ram Mandir In Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अब एक महीने का ही वक्त बचा है और लोग भव्य मंदिर के दर्शन के लिए बेकरार हैं. रेलवे ने भी इसे देखते हुए कई स्पेशल ट्रेन शुरू की हैं. 

Trains For Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर देखने के लिए बेताब जनता को रेलवे ने दी स्पेशल ट्रेन की सौगात 

Ayodhya Ram Mandir

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अयोध्‍या में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए लोगों ने अभी से ट्रेन की बुकिंग करानी शुरू कर दी है. राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी काना हो इसके लिए भारतीय रेलवे  खास तौर पर इंतजाम कर रहा है. 2 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह में रामलला की स्‍थापना की जानी है जिसके बाद बड़ी संख्या में देश भर से भक्तों के जुटने की उम्मीद है. उद्घाटन के दौरान भी लाखों की संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है तो रेलवे ने 100 स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए चलाने का फैसला किया है. सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या को राम नगरी के तौर पर विकसित करने की मंशा जाहिर कर चुके हैं और आने वाले सालों में यह प्रमुख तीर्थ स्थल बन सकता है.  

अयोध्या को धार्मिक नगरी के तौर पर विकसित करने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है. मंदिर के पास ही रेलवे स्टेशन बनाने का काम जोर-शोर से चल रहा है. इसके अलावा, अयोध्या एयरपोर्ट का काम भी लगभग पूरा हो गया है. आने वाले दिनों में भक्तों के लिए राम नगरी पहुंचना काफी आसान होगा और वह सड़क, ट्रेन या रेल मार्ग से जैसे चाहें अपनी सुविधा के मुताबिक ट्रैवल कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि स्टेशन में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने दिखाया कहर, शीतलहर को लेकर जानें IMD अलर्ट  

आधुनिक तरीके से तैयार होगा अयोध्या का रेलवे स्टेशन 
बताया जा रहा है कि अयोध्या में तैयार होने वाले रेलवे स्टेशन पर 6 प्‍लेटफॉर्म होंगे. लोगों को राम नगरी पहुंचते ही सात्विक अनुभव हो इसके लिए स्टेशन के एंट्री गेट पर भगवान श्रीराम की मूर्ति लगाई जाएगी. रेलवे स्‍टेशन में यात्री सुविधाओं को देखते हुए दो लिफ्ट, 14 एक्सीलेटर, , क्‍लॉक रूम और डॉरमेट्री भी बनाए जाएंगे. अयोध्या स्टेशन पर दुनिया भर से आने वाले यात्रियों को देखते हुए उनकी सुविधा के लिएसीनेट लाउंज बनाने की भी योजना है.

सभी धार्मिक स्थलों का हो रहा सौंदर्यीकरण 
अयोध्या को देश के प्रमुख धार्मिक शहर के तौर पर विकसित करने के लिए बड़े पैमाने पर काम हो रहा है.  राम मंदिर के अलावा यहां सीता की रसोई, तुलसी स्‍मारक, कनक भवन, राम कथा पार्क, मोती महल, राजा मंदिर , बहू बेगम का मकबरा, गुलाब बढ़ी, हनुमान गढ़ी जैसी कई जगहें देखने लायक हैं. इन सभी जगहों तक पहुंचने के लिए यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है और शहर के सौंदर्यीकरण पर भी बड़े पैमाने पर काम चल रहा है.

यह भी पढ़ें: AAP को पंजाब में चाहिए 13 सीटें, राज्यों में ही ढेर होगा INDIA गठबंधन!  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement